Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: जन सुराज कब घोषित करेगा प्रत्याशियों के नाम? सूत्रधार पीके ने सब कुछ कर दिया साफ

    By Jai Shankar Bihari Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Tue, 08 Jul 2025 08:55 AM (IST)

    पटना में जन सुराज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पर सहमति बनी। उदय सिंह ने अध्यक्षता की और प्रशांत किशोर ने व्यवस्था परिवर्तन पर जोर दिया। मनीष कश्यप का जन सुराज में स्वागत किया गया। अधिवक्ता बसंत चौधरी घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष बने।

    Hero Image
    जन सुराज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पर सहमति बनी। जागरण

    जागरण संवाददाता, पटना। जन सुराज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक सोमवार को हुई। इसमें चरणबद्ध तरीके से चार से पांच विधानसभा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने पर सहमति बनी। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने की। पार्टी जल्द ही 40 सुरक्षित सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के मुद्दे पर एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलेगा। पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने के लिए अधिवक्ता बसंत चौधरी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष से विचार-विमर्श के बाद घोषणापत्र समिति में अन्य सदस्यों के नाम तय करेंगे।

    बैठक में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष वाईबी गिरी, जनरल कृष्णा सिंह, आरसीपी सिंह, पूर्व विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी, विधान पार्षद अफाक अहमद आदि मौजूद थे।

    व्यवस्था परिवर्तन चाहने वालों का स्वागत 

    जन सुराज राज्य में व्यवस्था परिवर्तन के लिए अभियान चला रहा है। मौजूदा हालात को ध्वस्त कर नई ऊर्जा के साथ व्यवस्था में विश्वास रखने वालों का जन सुराज में स्वागत है।

    जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शेखपुरा हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनीष कश्यप बिहार में व्यवस्था परिवर्तन में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। उनका जन सुराज में स्वागत है। बिहार में वास्तविक परिवर्तन लाने के लिए सिर्फ सवाल पूछने की नहीं बल्कि जवाब बनने की भी जरूरत है।