'बिहार में एक रात...' पीके ने राहुल गांधी को दिया चैलेंज, बोले- कांग्रेस का कोई वजूद नहीं
Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर बिहार को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी पर बिहार में एक रात न बिताने और बिहारियों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। किशोर ने तेलंगाना के सीएम के बिहारियों पर दिए बयान का भी जिक्र किया और कांग्रेस से बिहार के विकास के लिए किए गए वादों पर सवाल उठाए।
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर बोला हमला। (जागरण)
एजेंसी, पटना। Bihar Politics: बिहार में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां इस चुनाव को जीतने के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं। जन सुराज भी इस चुनाव में खुद को स्थापित करने को लेकर लगी हुई है।
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार में डटे हुए हैं। एएनआई को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि क्या राहुल गांधी ने बिहार के किसी गांव में एक रात भी बिताई है? वो पूरे जीवन में एक रात बिहार में नहीं बिताई है। वे दिल्ली में बैठकर बिहारियों का मजाक उड़ाते हैं और फिर यहां हमें ज्ञान देते हैं।
तेलंगाना के सीएम उड़ाते हैं मजाक
प्रशांत किशोर ने कहा कि सीएम बनने के बाद रेवंत रेड्डी ने कहा था कि मजदूरी करना बिहारियों के डीएनए में है। वे कहते हैं कि बिहारी मजदूरी करने के लिए पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की हालत इस लिए खराब है कि वहां सब बिहारी चले आ रहे हैं।
राहुल गांधी बिहार आएंगे तो उनसे पूछियेगा कि उनके पार्टी के सीएम ने ऐसा कहा है कि नहीं, अगर कहा है तो आपने उनसे क्या सवाल-जवाब किया?
कांग्रेस ने बिहार के लिए क्या किया?
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि राजीव गांधी ने 1989 में गांधी मैदान से घोषणा की थी कि वे बिहार के विकास के लिए 50,000 करोड़ रुपये देंगे, वह पैसा कहां गया? बिहार को डेवलपमेंट हब बनाऊंगा क्या किया? उसके बाद, कांग्रेस 15 साल तक केंद्र में सत्ता में रही। तब उन्होंने बिहार के लिए क्या किया?
पीके ने कहा कि सिक्खों के साथ गलत हुआ तो कांग्रेस ने माफी मांगी, अब बिहारियों से भी माफी मांगे। कांग्रेस के शीट शेयरिंग की बात पर पीके ने कहा कि लालू यादव जितनी भीख में देंगे उतना रहेगा, बिहार में कांग्रेस की क्या औकात है? बिहार में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।