विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhojpuri Music Awards 2026: 'लहंगा से महंगा' के लिए पवन सिंह को बेस्ट सिंगर, मनोज तिवारी को बिहार एंथम ऑफ द ईयर

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:50 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 09:06 AM (IST)

Bhojpuri Music Awards 2026 आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में भोजपुरी सितारों ने जलवा बिखेरा, जिसमें पवन सिंह को बेस्ट ...और पढ़ें

पवन सिंह को बेस्ट सिंगर मेल का पुरस्कार

पवन सिंह को बेस्ट सिंगर मेल का पुरस्कार 

HighLights

  1. पवन सिंह को 'लहंगा से महंगा' के लिए बेस्ट मेल सिंगर अवार्ड।

  2. मनोज तिवारी के 'हां हम बिहारी हैं जी' को बिहार एंथम।

  3. शिल्पी राज, निरहुआ सहित कई भोजपुरी सितारों को सम्मान।

राधा कृष्ण, पटना। आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में भोजपुरी संगीत के सितारों का जलवा देखने को मिला। समारोह में पवन सिंह को बेस्ट सिंगर मेल का पुरस्कार दिया गया, जबकि मनोज तिवारी के गाने ‘हां हम बिहारी हैं जी’ को बिहार एंथम ऑफ द ईयर चुना गया। भोजपुरी संगीत जगत की कई चर्चित हस्तियों ने समारोह में शिरकत की और अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

pawan

‘लहंगा से महंगा’ के लिए पवन सिंह को सम्मान

भोजपुरी गायक पवन सिंह को उनके लोकप्रिय गाने ‘लहंगा से महंगा’ के लिए बेस्ट सिंगर मेल का अवार्ड मिला। वहीं, शिल्पी राज को ‘बर्बादी होई’ गाने के लिए बेस्ट सिंगर फीमेल चुना गया।

pawan samrat

दिनेश लाल यादव निरहुआ को अपार प्राइड ऑफ भोजपुरी सम्मान से नवाजा गया। रितेश पांडेय को ‘हेलो कौन’ के लिए डाबर बिलियन स्टार अवार्ड मिला।

manoj tiwari

मनोज तिवारी के गाने को मिला बिहार एंथम का खिताब

मनोज तिवारी के ‘हां हम बिहारी हैं जी’ को बिहार एंथम ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। विनय बिहारी को भिखारी ठाकुर सम्मान और प्रणव कुमार को संगीत एवं संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

manoj samrat

अरविंद अकेला कल्लू को पॉपुलर वॉइस ऑफ द ईयर मेल और गुंजन सिंह को रॉकिंग वॉइस ऑफ भोजपुरी का पुरस्कार मिला।

manoj

‘बर्बादी होई’ और ‘गर्मी गरम बिया’ भी छाए

आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवार्ड्स में लोकप्रिय गानों का भी दबदबा रहा। ‘बर्बादी होई’ को ट्रेंडिंग सॉन्ग ऑफ द ईयर चुना गया, जबकि खेसारी लाल यादव के ‘गर्मी गरम बिया’ को मास एंटरटेनर सॉन्ग ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।

nirahuaa samrat

‘नाच नागिन जैसन’ को वायरल सॉन्ग ऑफ द ईयर और ‘चोली भीज जाता’ को बेस्ट फेस्टिवल सॉन्ग का सम्मान दिया गया।

bhojpuri

भोजपुरी कलाकारों ने जमाया रंग

समारोह में पवन सिंह ने ‘स्नेहिया लगावल बहुत बात नइखे’ और ‘तेरे नाल’ गानों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। रितेश पांडेय, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मोनालिसा समेत कई कलाकारों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मनोज तिवारी, अरविंद अकेला कल्लू, राकेश मिश्रा, गुंजन सिंह और रोशन रोही सहित भोजपुरी जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।

nirahuaa

मीडिया और इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों का सम्मान

दैनिक जागरण को एक्सीलेंस इन प्रिंट मीडिया अवार्ड दिया गया, जबकि रंजन सिन्हा को बेस्ट पीआरओ चुना गया। रत्नाकर कुमार को म्यूजिक इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान और संजय अग्रवाल को पॉपुलर म्यूजिक कंपनी का सम्मान मिला। संजय मयूख को आईवीवाई भोजपुरी विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।

samrat

कलाकारों की मौजूदगी ने बढ़ाई समारोह की रौनक

समारोह में नीलम गिरी, आस्था सिंह, मेघाश्री, सृष्टि भारती, अपर्णा मलिक, शिवानी सिंह, डिंपल सेठ, शिल्पी राघवानी और ऋतु सिंह सहित कई अभिनेत्रियां शामिल हुईं।

bhojpuri

आर्यन केल्विन, नितीश कुमार राय और ‘सब लोल है’ को बेस्ट इन्फ्लुएंसर अवार्ड दिया गया। इस आयोजन में भोजपुरी संगीत की लोकप्रियता, कलाकारों की उपलब्धियों और इंडस्ट्री के योगदान को मंच पर सम्मान मिला।

pawan monalisa

क्रमांक

पुरस्कार श्रेणी

विजेता

गाना / संबंधित विवरण

1

भिखारी ठाकुर सम्मान

विनय बिहारी

—

2

संगीत और संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान

प्रणव कुमार

सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग

3

बिहार एंथम ऑफ द ईयर

मनोज तिवारी

हां हम बिहारी हैं जी

4

बेस्ट सिंगर मेल

पवन सिंह

लहंगा से महंगा

5

अपार प्राइड ऑफ भोजपुरी

दिनेश लाल यादव निरहुआ

—

6

डाबर बिलियन स्टार अवार्ड

रितेश पांडेय

हेलो कौन

7

बेस्ट फिल्म सॉन्ग

दिनेश लाल यादव निरहुआ

बिना बोलावले गौरा (मैं मइके चली जाऊंगी)

8

पॉपुलर वॉइस ऑफ द ईयर मेल

अरविंद अकेला कल्लू

कजरा तिकुलिया

9

बेस्ट सॉन्ग ऑफ द ईयर

पार्थ डे / आईवीएफ एंटरटेनमेंट

लहंगा से महंगा

10

बेस्ट लिरिक्स

विजय चौहान

बर्बादी होई

11

बेस्ट सिंगर फीमेल

शिल्पी राज

बर्बादी होई

12

एक्सीलेंस इन प्रिंट मीडिया अवार्ड

दैनिक जागरण

—

13

रॉकिंग वॉइस ऑफ भोजपुरी

गुंजन सिंह

—

14

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर

सरगम आकाश

लहंगा से महंगा

15

पॉपुलर वॉइस ऑफ द ईयर

शिवानी सिंह

—

16

भोजपुरी पॉप स्टार ऑफ द ईयर

निशांत मुक्ता

—

17

आईवीएफ भोजपुरी विशिष्ट सम्मान

संजय मयूख

—

18

पॉपुलर म्यूजिक कंपनी

संजय अग्रवाल

—

19

ट्रेंडिंग सॉन्ग ऑफ द ईयर

शिल्पी राज हिट्स

बर्बादी होई

20

मास एंटरटेनर सॉन्ग ऑफ द ईयर

खेसारी लाल यादव / आईवीएफ एंटरटेनमेंट, रोशन कनाल

गर्मी गरम बिया

21

बेस्ट इन्फ्लुएंसर अवार्ड

आर्यन केल्विन, नितीश कुमार राय, सब लोल है

—

22

बेस्ट पीआरओ

रंजन सिन्हा

—

23

वायरल सॉन्ग ऑफ द ईयर

रोशन रोही

नाच नागिन जैसन

24

बेस्ट कंट्रीब्यूशन इन भोजपुरी

राकेश मिश्रा

—

25

राइजिंग वॉइस ऑफ द ईयर

सृष्टि भारती

—

26

बेस्ट फेस्टिवल सॉन्ग

खेसारी लाल यादव

चोली भीज जाता

27

बेस्ट एंटरटेनिंग वॉइस

प्रमोद प्रेमी यादव

—

28

बेस्ट रंगदारी सॉन्ग ऑफ द ईयर

पवन सिंह

धमाका

29

बेस्ट कंट्रीब्यूशन इन म्यूजिक इंडस्ट्री

रत्नाकर कुमार

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स

30

मेलोडियस वॉइस ऑफ भोजपुरी

चांद जी

—

यह भी पढ़ें- भोजपुरी सिनेमा को सम्राट सरकार का तोहफा, फिल्म सब्सिडी की होगी शुरुआत

यह भी पढ़ें- पटना में सजेगी भोजपुरी सितारों की महफिल, पवन सिंह-मनोज तिवारी समेत दिग्गज होंगे शामिल

यह भी पढ़ें- मुंगेर में पवन सिंह ने कहा 'सॉरी', फिर पटना के कार्यक्रम से वायरल हुआ अक्षरा का बयान