विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजपुरी सिनेमा को सम्राट सरकार का तोहफा, फिल्म सब्सिडी की होगी शुरुआत

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:32 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बापू सभागार में आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवार्ड समारोह में घोषणा की कि इस साल से भोजपुरी फिल्मों को सब्सिडी दी जाएगी।

पवन सिंह को अवार्ड देते सीएम सम्राट चौधरी। (सोशल मीडिया)

पवन सिंह को अवार्ड देते सीएम सम्राट चौधरी। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने भोजपुरी फिल्मों को सब्सिडी देने की घोषणा की।

  2. सरकार फिल्म सिटी निर्माण में कलाकारों का सहयोग करेगी।

  3. पवन सिंह और शिल्पी राज बने बेस्ट मेल-फीमेल सिंगर।

जागरण संवाददाता, पटना। बापू सभागार में सोमवार को आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि इस वर्ष से फिल्मों को सब्सिडी देने की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से होगी।

उन्होंने भोजपुरी कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कलाकार मिलकर फिल्म सिटी के लिए उपयुक्त स्थान तय करें, सरकार इसके निर्माण में सहयोग करेगी।

Bhojpuri Film Subsidy

मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद की मौजूदगी में ‘सुरों का जश्न, सितारों के संग’ थीम पर आयोजित समारोह में यशी फिल्म्स के प्रमुख अभय सिन्हा और आईवीवाई कंपनी के विनय सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में भोजपुरी संगीत और सिनेमा से जुड़ी कई चर्चित हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पवन सिंह ने स्नेहिया लगावल बहुत बात नइखे और तेरे नाल गाने पर वाहवाही बटोरी।

Bhojpuri Film Subsidy

रितेश पांडेय, दिनेश लाल यादव निरहुआ, मोनालिसा व अन्य कलाकारों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। अवार्ड समारोह में पवन सिंह को बेस्ट मेल सिंगर और शिल्पी राज को बेस्ट फीमेल सिंगर का पुरस्कार दिया गया।

रंजन सिन्हा को बेस्ट पीआरओ के सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में मनोज तिवारी, अरविंद अकेला कल्लू, राकेश मिश्रा, गुंजन सिंह, रोशन रोही और रवि रंजन सहित कई कलाकार मौजूद रहे।

अभिनेत्रियों में नीलम गिरी, आस्था सिंह, मेघाश्री, सृष्टि भारती, अपर्णा मलिक, शिवानी सिंह, डिंपल सेठ, शिल्पी राघवानी और ऋतु सिंह ने अपनी मौजूदगी से समारोह की रौनक बढ़ाई।

आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवार्ड्स 2026

  • भिखारी ठाकुर सम्मान - विनय बिहारी
  • संगीत और संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान - प्रणव कुमार सचिव (कला एवं संस्कृति विभाग)
  • बिहार एंथम आफ द ईयर - मनोज तिवारी (हां हम बिहारी हैं जी)
  • बेस्ट सिंगर मेल - पवन सिंह (लहंगा से महंगा, आइवीएफ)
  • अपार प्राइड आफ भोजपुरी - दिनेश लाल यादव निरहुआ
  • डाबर बिलियन स्टार अवार्ड - रितेश पांडेय (हेलो कौन)
  • बेस्ट फिल्म सांग - बिना बोलावले गौरा, (मैं मइके चली जाऊंगी) दिनेश लाल यादव निरहुआ
  • पापुलर वोइस आफ द इयर मेल - अरविंद अकेला कल्लू (कजरा तिकुलिया, आइवीएफ इंटरटेमेंट)
  • बेस्ट सांग आफ द ईयर - लहंगा से महंगा, आइवीएफ इंटरटेमेंट - पार्थ डे
  • बेस्ट लिरिक्स - विजय चौहान (बर्बादी होई, शिल्पी राज हिट्स)
  • बेस्ट सिंगर फिमेल - शिल्पी राज (बर्बादी होई)
  • एक्सीलेंस इन प्रिंट मीडिया अवार्ड - दैनिक जागरण
  • रोकिंग वोइस आफ भोजपुरी - गुंजन सिंह
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - सरगम आकाश ( लहंगा से महंगा आइवीएफ इंटरटेमेंट)
  • पापुलर वोइस आफ द ईयर - शिवानी सिंह
  • भोजपुरी पाप स्टार आफ द ईयर - निशांत मुक्ता
  • आइवीएफ भोजपुरी विशिष्ठ सम्मान - संजय मयूख
  • पापुलर म्यूजिक कंपनी - संजय अग्रवाल
  • ट्रेंडिंग सांग आफ द ईयर - बर्बादी होई (शिल्पी राज हिट्स)
  • मास एंटरटेनर सांग आफ द इयर - गर्मी गरम बिया (खेसरीलाल यादव) आइवीएफ इंटरटेमेंट रोशन कनाल
  • बेस्ट इन्फ्लुएंसर अवार्ड - आर्यन केल्विन, नितीश कुमार राय, सब लोल है
  • बेस्ट पीआरओ - रंजन सिन्हा
  • वायरल सांग आफ द ईयर - नाच नागिन जैसन (रौशन रोही)
  • बेस्ट कान्ट्रिब्यूशन इन भोजपुरी - राकेश मिश्रा
  • राइजिंग वोइस आफ द ईयर - सृष्टि भारती
  • बेस्ट फेस्टिवल सांग - चोली भीज जाता (खेसारी लाला यादव )
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - सरगम आकाश (लहंगा से महंगा)
  • बेस्ट एंटरटेनिंग वोइस - प्रमोद प्रेमी यादव
  • बेस्ट रंगदारी सांग आफ द ईयर - धमाका (पवन सिंह)
  • बेस्ट कान्ट्रिब्यूशन इन म्यूजिक इंडस्ट्री - रत्नाकर कुमार (वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स)
  • मेलोडियस वाइस आफ भोजपुरी - चांद जी