T20 World Cup: भारतीय टीम ने 2 साल तक रखा बाहर, एंट्री मिलते ही बिहार के ईशान ने बढ़ाई देश की शान
पटना के इशान किशन ने टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया। दो साल बाद वापसी ...और पढ़ें

ईशान ने बढ़ाई देश की शान। फाइल फोटो
HighLights
इशान किशन ने टी20 विश्व कप में 317 रन बनाए।
फाइनल में 25 गेंदों पर 54 रन की तूफानी पारी खेली।
क्षेत्ररक्षण में तीन महत्वपूर्ण कैच लेकर टीम को जिताया।
जागरण संवाददाता, पटना। india vs new zealand मैच में बल्लेबाजी के दौरान दस्ताने पहन विश्वकप के तनाव को छोटा कर ताबड़तोड़ पारियां खेलीं। क्षेत्ररक्षण में भूमिका बदल ग्लव्स उतारे, तो फुर्ती दिखा गेंद संग साझेदारी कर सभी को अपना कायल बनाया।
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाला खिलाड़ी 2 वर्ष टीम से बाहर रहा पर घरेलू क्रिकेट में प्रतिभा दिखा वापसी की। लौटा तो गेंद बल्ले से टकरा गगन चूमने लगी। रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में T20 World Cup के दौरान बिहार के गौरव पटना के इशान किशन ने देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।
पटना के 27 वर्षीय बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी आसान नहीं रही। सैयद मुश्ताक अली टी-20 में झारखंड को चैंपियन बनाया ही, अपनी शानदार पारियों से चयनकर्ताओं का ध्यान आकृष्ट किया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में नए रूप में लौटे इशान ने सभी को चौंकाया। चार पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 215 रन बना डाले। टी-20 विश्वकप में इशान और चमके।
तीन अर्धशतकों की मदद से 317 रन बनाते हुए देश को तीसरी बार ट्राफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ लड़खड़ा रही भारत की पारी को संभाला और शानदार 77 रन भी शामिल रहे।
दोनों पारियों में मैदान पर छाए रहे इशान
फाइनल के दिन इशान अलग ही रंग में दिखे। भारत की शुरुआत बेहतर रही, लेकिन इसे धार इशान ने दी। सलामी जोड़ी टूटी और इशान किशन क्रीज पर आए। पटना के खिलाड़ी के चौके-छक्के से रोमांच का मीटर गगन चूमने लगा।
25 गेंद में चार चौके और इतने ही छक्के जड़कर उन्होंने 54 रन बना डाले। क्षेत्ररक्षण के दौरान भी इशान छाए रहे। एक-एक करके तीन महत्वपूर्ण कैच लेकर उन्होंने बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
यह भी पढ़ें- भारत की धमाकेदार जीत पर जश्न में डूबा बिहार, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी; CM नीतीश कुमार ने दी बधाई
यह भी पढ़ें- बालू माफिया का दुस्साहस, सारण में खनन टीम पर हमला; स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ और कई पुलिसकर्मी हुए घायल
