भारत की धमाकेदार जीत पर जश्न में डूबा बिहार, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी; CM नीतीश कुमार ने दी बधाई
IND vs NZ Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ...और पढ़ें
-1772992862442_m.webp)
पटना में जश्न मनाते लोग। (जागरण)
HighLights
भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया।
संजू सैमसन, ईशान किशन ने जड़े शानदार अर्धशतक।
पटना की सड़कों पर जीत का भव्य जश्न।
डिजिटल डेस्क, पटना। IND vs NZ Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबला जीत लिया है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 96 रन से हराया। इस मैच में संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) ने अर्धशतक जड़े।
भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। वहीं, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत ने यह मैच 96 रनों से जीत लिया।
सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई
भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है।
उन्होंने आगे लिखा कि खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से देश का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है।
टीम इंडिया के कप्तान श्री सूर्य कुमार यादव जी सहित सभी खिलाड़ियों, कोच तथा सहयोगी स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई।
विशेष रूप से बिहार के लाल एवं अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईशान किशन जी को भी मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमें विश्वास है कि भारतीय टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करती रहेगी। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है।

पी एन माल परिसर में बड़े स्क्रीन पर खेल का आनंद लेते क्रिकेट प्रेमी।
भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। भारत के जीतते ही बिहार की सड़कों पर भी खेल प्रशंसक जीत का जश्न मनाने सड़क पर उतरे।

डाक बंगला चौराहे पर तिरंगा लेकर जश्न मनाता युवा।
इंडिया टीम की जीत के बाद पूरे देश में क्रिकेट प्रेमी जश्न मना रहे हैं। पटना के डाक बंगला चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे।

सड़कों पर जश्न मनाते लोग।
इस दौरान लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। घर से बाहर निकलकर लोगों ने जमकर जश्न मनाया।

वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में बिहार के लाल ईशान किशन ने भी शानदार प्रदर्शन किया। ईशान किशन ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन बनाए।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final: विश्व कप के फाइनल में बिहार के किशन ने 'शान' से की बल्लेबाजी, ठोका तूफानी अर्धशतक
