Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हई देखीं, मार देलस छक्का...IPL में रवि किशन की कमेंट्री से डबल हुआ क्रिकेट का मजा, भोजपुरी के दीवाने हुए दर्शक

    By Akshay PandeyEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Tue, 04 Apr 2023 11:20 AM (IST)

    ए भाई साहब ई कैसन बॉलर है हो.. ई तो जड़िया में मार देहलस। बैटवा में लागता कि तेल पिलाके आइल बाड़े। भाजपा सांसद और भोजपुरी सुरस्टार रवि किशन कुछ इसी अंदाज में IPL की कमेंट्री कर रहे हैं। देसी भाषा सुनकर दर्शक भी खूब आनंद उठा रहे हैं।

    Hero Image
    हई देखीं, मार देलस छक्का...IPL में रवि किशन की कमेंट्री से डबल हुआ क्रिकेट का मजा

    पटना, अक्षय पांडेय।  बिहार के भोजपुर और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल से होती हुई भोजपुरी की धमक अब आईपीएल मैच में भी दिख रही है। जब कमेंट्री करते हुए रवि किशन कहते हैं, इशान मार देहलस..., देखीं-देखीं बॉल कहां जा ता...। हई देखीं...ई गेंदा गइल छपरा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर। भोजपुरी में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की कमेंट्री का दर्शक इसका खूब आनंद उठा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईपीएल के 16वें संस्करण में आसमान में उड़ती गेंदों के साथ भोजपुरी भी उड़ान भर रही है। दुनिया के कई देशों में बोली जाने वाली भोजपुरी की यह यात्रा पड़ाव दर पड़ाव जारी है। भोजपुरी समाज के श्रमिकों को पराधीनता के दौर में गिरमिटिया कहकर पुकारा गया, जिन्होंने मारीशस, सूरीनाम, फिजी जैसे देशों में अपने श्रम से एक नया समाज खड़ा कर दिया।

    विदेश में इसी समाज के बिहार से आने वाले भारतीय मूल के वंशज राष्ट्राध्यक्ष तक बने। भोजपुरी का फलक बड़ा होता गया। सिनेमा का दौर आया तो रुपहले पर्दे पर भी पिछली सदी के छठे दशक में गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो से वहां दस्तक दी। अब तो भोजपुरी फिल्मों का एक बड़ा उद्योग खड़ा हो गया है।

    सेलिब्रिटी किक्रेट लीग में भी भोजपुरी दबंग टीम इसका प्रतिनिधित्व करती है, जिसमें अभिनेता मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ, रवि किशन भी मैदान पर जलवे बिखेरते दिखते हैं। ये तीनों अभी सांसद हैं। यहां से होती हुई भोजपुरी अब आइपीएल में भी सुनी जा रही। ललचावा ताड़े, फिर घोलटाव ताड़े इस बार आइपीएल मैच की कमेंट्री हिंदी, भोजपुरी, अंग्रेजी, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, गुजराती, मलयालम, उड़िया और कन्नड़ भाषा में की जा रही है। सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी की हो रही है।

    ए भाई साहब ई कैसन बॉलर है हो.. ई तो जड़िया में मार देहलस। बैटवा में लागता कि तेल पिलाके आइल बाड़े। छुआता और गेंद आरा तक उड़ जाता। ललचावा ताड़े, फिर घोलटाव ताड़े। ई तो लालीपाप खिलाके विकट लेले बाड़े...। ए भइया हई का, ई नइका हथियार ह हो, हवाई जहाज शाट। कुछ भइल बा, गेंदा हवा में गइल बा। केहूके मुंह फोड़वा का। कुछ ऐसा ही अंदाज है।

    आइपीएल में भोजपुरी कमेंट्री कर रहे सांसद व अभिनेता रविकिशन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा कि टी-20 के माध्यम से हमारी भाषा का डंका विश्व में बज रहा है। भोजपुरी को समझने वाले 25 करोड़ लोगों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। भोजपुरी कमेंट्री द्वारा गेंद गोरखपुर से निकलकर गोपालगंज तक पहुंच रही है।

    अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा कहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय भाषाओं का आकलन किया जा रहा है। भोजपुरी देश के साथ विदेश में छाई है। ऐसे मंच पर भोजपुरी बोला जाना हमें उत्साहित करने वाला है। जो क्रिकेट नहीं देखते, वो भी गड़ाए रहेंगे नजरें अभिनेता विनीत कुमार कहते हैं कि भोजपुरी में क्रिकेट का विवरण देने से रोमांच बढ़ेगा। जो बैट-बाल वाला खेल नहीं देखते थे, वह भी दोनों इनिंग पर नजरें गड़ाए रहेंगे।

    अभिनेत्री अक्षरा सिंह कहती हैं कि भोजपुरी में कमेंट्री हमारे लिए गर्व का विषय है। मीठी बोली का अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रयोग होना अच्छे संकेत देता है। मुझे मौका मिला तो मैं भी कमेंट्री करना चाहूंगी। ट्विटर पर एक यूजर शिवेश लिखते हैं, कमेंट्री ने इतिहास में गदर मचा दिया। मैच का असली मजा तो भोजपुरी में ही है।