By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
Updated: Tue, 05 Sep 2023 09:40 PM (IST)
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि वर्ण व्यवस्था लागू करने वाले लोग यह नहीं चाहते कि समाज के उपेक्षित और वंचितों के सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाया जाए। जननायक कर्पूरी ठाकुर व लालू प्रसाद ने जमीन पर काम करके इन वर्गों को सामाजिक और राजनीतिक तौर पर सम्मान दिया। इस कारण तरह-तरह की साजिश कर उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश की गयी।
राज्य ब्यूरो, पटना: उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि वर्ण व्यवस्था लागू करने वाले यह नहीं चाहते कि समाज के उपेक्षित और वंचितों के सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाया जाए।
जननायक कर्पूरी ठाकुर व लालू प्रसाद ने जमीन पर काम करके इन वर्गों को सामाजिक और राजनीतिक तौर पर सम्मान दिया।
इस कारण तरह-तरह की साजिश कर उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश की गयी, पर अपने संकल्पों से ये लोग कभी नहीं डिगे। जगदेव प्रसाद की जयंती पर राजद कार्यालय में आयोजित परिचर्चा में उप मुख्यमंत्री ने ये बातें कही।
'आरक्षण व्यवस्था बढ़ाने के लिए कराई जाति गणना'
तेजस्वी ने कहा कि वंचित वर्गों के सामाजिक व आर्थिक तथा इनके आरक्षण की व्यवस्था को बढ़ाने के लिए महागठबंधन की सरकार ने बिहार में जाति आधारित गणना करायी। सही तस्वीर सामने आए, इसलिए यह गणना हुई, जो अब पूर्ण होने को है। इससे जनकल्याणकारी योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उन्होंने कहा कि हमलोगों का उद्देश्य समाज के सभी लोगों को मुख्यधारा में लाने का रहा है। समाज में ऊंच-नीच की व्यवस्था क्यों है, इस पर लोगों को विचार करना चाहिए। विभेद की रेखा लंबी है।
हमारी सरकार सभी की बराबरी और मान-सम्मान की बात करती है, जब हम उपेक्षित और वंचितों को सम्मान देते हैं तो जातिवादी कहलाते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से आईएनडीआईए बना है, तब से भाजपा के लोग डर गए हैं।
जी-20 बैठक के निमंत्रण पत्र पर क्या बोले?
जी-20 की बैठक के लिए जो निमंत्रण पत्र बंटे हैं, उसमें प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया है, जबकि हमारा नारा है जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया। भाजपा की क्या सोच वह स्पष्ट हो रही है।
भारत के संविधान की प्रस्तावना में ही इंडिया का उल्लेख है। भाजपा इसे भी बदलने पर उतारू है। इस मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने भी अपने विचार रखे।
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश महासचिव रणविजय साहू, विधायक राजवंशी महतो , फतेह बहादुर सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता आदि भी इस मौके पर मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- Muzaffarpur: 'पैसा लेकर वोट देंगे...', प्रशांत किशोर ने 12 किलोमीटर लंबी यात्रा में लोगों से पूछी समस्याएं
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।