Crime news: भोजपुर में हथियार बंद बदमाशों ने बाइक सवार दो दोस्त को गोली मारी, एक की मौत दूसरा घायल
इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया जा रहा है। मृतक 30 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी अवधेश यादव के पुत्र थे। शरीर में चार-पांच जगहों पर गोली लगने की सूचना है। घायल राजू यादव को कमर के भाग में गोली लगने की सूचना है। हमलावर एक बाइक पर दो की संख्या में थे।

संवाद सूत्र, आरा(भोजपुर)। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेलाउर गांव के समीप बुधवार की सुबह हथियारबंद बंद बदमाशों ने बाइक सवार दो दोस्तों को गोली मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई है । जबकि, दूसरा व्यक्ति घायल है। इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया जा रहा है। मृतक 30 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी अवधेश यादव के पुत्र थे। शरीर में चार-पांच जगहों पर गोली लगने की सूचना है। घायल राजू यादव को कमर के भाग में गोली लगने की सूचना है। हमलावर एक बाइक पर दो की संख्या में थे।
इस घटना को जमीन और पूर्व से चली आ रही शोध -प्रतिशोध की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर हमलावरों को चिह्नित करने में लगी है। सूचना मिलने पर स्वजन भी घटनास्थल पर पहूंच गए हैं। मृतक धर्मेंद्र यादव की रिश्तेदारी उदवंतनगर के रघुनीपुर गांव में है। जहां पर भूमि विवाद को लेकर पहले से संघर्ष चला आ रहा है।
दो अप्रैल 2024 को खेत में कृषि कार्य करने के दौरान 65 वर्षीय रामाधार यादव और 30 वर्षीय उनके पुत्र मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।बाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपितों विनोद यादव और जज यादव को गिरफ्तार किया था। दोनों को पैर में गोली लगी थी।
हत्या से आक्रोशित लोगों ने आरा-अरवल मार्ग को किया जाम
इधर,बेलाउर एक नवंबर स्टैड के समीप हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने आरा -अरवल मार्ग को जाम कर दिया है। गुस्साए लोग गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश और दारोगा संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाते में लगे हैं। सड़क जाम के कारण आवागमन अवरूद्ध हो गया है।
पिछले साल हुई थी दो हत्याएं
दो अप्रैल 2024 को खेत में कृषि कार्य करने के दौरान 65 वर्षीय रामाधार यादव और 30 वर्षीय उनके पुत्र मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपितों विनोद यादव और जज यादव को गिरफ्तार किया था। दोनों को पैर में गोली लगी थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।