Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में प्रशासनिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई IAS ऑफिसर्स को मिली नई जिम्मेदारी

    By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sun, 03 Aug 2025 10:19 AM (IST)

    पटना में भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। हरजोत कौर बम्हारा को राजस्व पर्षद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जबकि मिहिर कुमार सिंह को महानिदेशक बनाया गया है। आशिमा जैन को राजस्व पर्षद का अपर सदस्य बनाया गया है। रचना पाटिल वित्त विभाग में सचिव (व्यय) होंगी।

    Hero Image
    पटना में, भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हारा को राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

    वित्त विभाग की सचिव (व्यय) आशिमा जैन को राजस्व पर्षद का अपर सदस्य बनाया गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रचना पाटिल को वित्त विभाग में सचिव (व्यय) बनाया गया है।

    ग्रामीण कार्य विभाग के विशेष सचिव उज्ज्वल कुमार सिंह को पशुपालन निदेशक बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे संजय कुमार को बिपद का महानिदेशक बनाया गया है।

    पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे अरविंद कुमार वर्मा को विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय, सत्येंद्र कुमार सिंह को अपर सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, महावीर प्रसाद शर्मा को अपर सचिव वित्त विभाग, जल संसाधन विभाग में अपर सचिव यशपाल मीणा को निदेशक हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय, पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार को निदेशक संग्रहालय बनाया गया है।

    भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी को राज्य परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।