IAS Transfer: चुनाव से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों काे नयी जिम्मेवारी
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को नयी जिम्मेवारी दी गयी है। पदस्थापना का इंतजार कर रहे तुषार कुमार को अनुमंडलाधिकारी मुजफ्फरपुर पूर्वी अनिरुद्ध पांडेय को अनुमंडलाधिकारी मोहनिया कृतिका मिश्रा को अनुमंडलाधिकारी पकड़ीदयाल आकांक्षा आनंद को अनुमंंडलाधिकारी बारसोई प्रदुम्न सिंह यादव को अनुमंडलाधिकारी गोगरी व रोहित कर्दम को अनुमंडलाधिकारी शेखपुरा बनाया गया है।

राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को नयी जिम्मेवारी दी गयी है। इस क्रम में सात अनुमंडलों में नए अनुमंडलाधिकारी भेजे गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।
पूर्णिया की उप विकास आयुक्त चंद्रिमा अत्री को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। पदस्थापना को प्रतीक्षारत गरिमा लोहिया को पालीगंज अनुमंडल का अनुमंडलाधिकारी बनाया गया है।
पदस्थापना का इंतजार कर रहे तुषार कुमार को अनुमंडलाधिकारी, मुजफ्फरपुर पूर्वी, अनिरुद्ध पांडेय को अनुमंडलाधिकारी, मोहनिया, कृतिका मिश्रा को अनुमंडलाधिकारी, पकड़ीदयाल, आकांक्षा आनंद को अनुमंंडलाधिकारी बारसोई, प्रदुम्न सिंह यादव को अनुमंडलाधिकारी गोगरी व रोहित कर्दम को अनुमंडलाधिकारी शेखपुरा, बनाया गया है।
पदस्थापना को प्रतीक्षारत अंजली शर्मा को विशेष कार्य पदाधिकारी , समाज कल्याण विभाग, शिप्रा विजय कुमार चौधरी को विशेष कार्य पदाधिकारी शिक्षा विभाग व नेहा कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग बनाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।