Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के कितने प्रत्याशी जीतेंगे? महागठबंधन को चौंका देगा जदयू का बताया आंकड़ा

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 12:07 PM (IST)

    जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है और बिहार की बागडोर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सशक्त हाथों में सौंपनी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए की 225 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

    Hero Image
    तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव।

    राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश जदयू द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित पंचायतवार/वार्डवार बूथ समितियों के दूसरे चरण की बैठक में बुधवार को बूथ जीतो-चुनाव जीतो का संकल्प दिलाया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इसी संकल्प को केंद्र में रखकर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और संगठनात्मक मजबूती की समीक्षा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने प्रदेश कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है और बिहार की बागडोर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सशक्त हाथों में सौंपनी है। विधानसभा चुनाव में एनडीए की 225 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लें। विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पिछले 20 वर्षों का शासनकाल बिहार की समृद्धि और सुशासन का प्रतीक रहा है।

    ऐसे में हर कार्यकर्ता का प्राथमिक दायित्व है कि वह घर-घर जाकर नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाए। बैठक में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, वरिष्ठ नेता अनिल कुमार, परमहंस कुमार तथा मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल मौजूद थे।

    जदयू की सदस्यता

    प्रदेश जदयू कार्यालय में बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सियाराम मंडल ने अपने सहयोगियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें जदयू की सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री जयंत राज, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी एवं नवीन आर्य चंद्रवंशी उपस्थित थे।