भोजपुरी की हॉट एंड सेक्सी गर्ल 'प्रियंका', इनकी शोख अदाओं के लाखों दीवाने
भोेजपुरी फिल्मों की शोख और चुलबुली एक्ट्रेस प्रियंका की मुस्कान के सभी दीवाने हैं। आज वे लाखों दिलों पर राज करती हैं। पर, उनके लिए फिल्मों में काम करना आसान नही था।
पटना [जेएनएन]। अपनी चुलबुली और शोख अदाएं, साथ ही अपनी दमदार एक्टिंग के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करनेे वाली भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका पंडित हर किसी की फेवरिट हैं। आंखें बिल्कुल शोखी लिए और हॉट एंड सेक्सी फिगर की मलिका प्रियंका की अपकमिंग मूवी है शहंशाह जिसमें वे रविकिशन के साथ नजर आएंगी।
बतौर प्रियंका भोजपुरी फिल्मों में काम करना उनके लिए आसमान से तारे तोड़ने जैसी बात थी, इसकी वजह यह थी कि उनके माता -पिता बिल्कुल भी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी भोजपुरी फिल्मों में काम करे। 2009 में 12वीं में पढ़ाई करने के दौरान ही एक गुजराती फिल्म में काम करने का मौका मिल गया था। उन्होंने अपने पैरेंट्स को बताए बगैर चुपके-चुपके इस फिल्म में काम कर लिया था।
पढ़ें - भोजपुरी में 39 साल पहले सुपरहिट हुई थी फिल्म 'दंगल' हिंदी में कॉपी किया नाम
उसके बाद फिल्मों के अॉफर आने लगे। बतौर प्रियंका यह बात मैंने जब घर में बताया तो घर में सबकी नाराजगी सहनी पड़ी, क्योंकि एक ब्राह्मण परिवार का बैकग्राउंड और गुजरात के एक छोटे से कस्बे की रहने वाली मैं, जहां लड़कियों के लिए लड़कों से बात करने को भी अच्छा नहीं समझा जाता था वहां फिल्मों में काम करना, कहां किसी को पसंद आता।
मुझे पसंद किया गया और फिल्मों के अॉफर आने लगे लेकिन फिल्मों में काम करने की मेरी दिली ख्वाहिश को जानकर मेरे पिता जी काफी नाराज हुए थे। उन्होंने साफ मना कर दिया कि उनकी बेटी फिल्मों में काम नहीं कर सकती। उन्होंने साफ नकारते हुए कहा कि यह एक ब्राह्मण की बेटी को शोभा नहीं देता है। यह काम बड़े लोगों का नहीं है।
भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित : जिनकी शोख अदाओं के सब हैं दीवाने
प्रियंका को फिल्म में संघर्ष करने से पहले घर में ही इस इंडस्ट्री में आने को लेकर काफी संघर्ष करना पड़ा था।फिल्मों में काम करने को लेकर अपने पापा को मनाने में एक साल लग गए।
इसके बाद एक पार्टी में भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर मिले और उन्होंने अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। 2013 में प्रियंका की पहली भोजपुरी फिल्म 'जीना तेरी गली में' रिलीज हुई। फिर एक साल के गैप के बाद 2014 में फिल्म 'जानेमन' से प्रियंका ने भोजपुरी फिल्म में वापसी की।
पढ़ें - अपनी शोख अदाओं से भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाने आ रही हैं अर्चना
प्रियंका ने बताया कि फिल्मों में आइटम सांग करना आपकी इच्छा पर है। मना करने पर ऐसा नहीं हैं कि आपको जबर्दस्ती यह करना ही पड़ेगा। फिल्म 'दिल भईल दीवाना' में उन्होंने एक आइटम सांग किया था। जो 2015 में बहुत फेमस हुआ था। प्रियंका ने बताया कि अबतक उन्होंने 20-22 फिल्में की हैं और अब उनकी आने वाली फिल्म शहंशाह रिलीज हो रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।