Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सारण में ईंट-पत्‍थर से कूचकर किशोरी की हत्‍या, पुलिस जता रही है ऑनर किलिंग की आशंका

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Wed, 30 Jun 2021 09:57 AM (IST)

    सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी की बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। ईंट-पत्‍थर से कूचकर उसकी जान लेने की बात सामने आ रही है। पुलिस को ऑनर किलिंग की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।

    Hero Image
    स्‍वजन का बयान दर्ज करती पुलिस। जागरण

    मढ़ौरा (सारण), संवाद सूत्र। Honor Killing in Saran सारण जिला के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लड़ुआ पांडेय टोला गांव में 17 वर्षीय एक किशोरी की ईंट पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई है। किशोरी का शव बुधवार की सुबह में गांव के चिमनी के पास की स्थित बसवारी से बरामद किया गया है। मृतका उसी गांव के सरोज प्रसाद की 16 वर्षीय पुत्री बलि कुमारी बताई गई है। पुलिस ने शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्‍टया इसे ऑनर किलिंग (Honor Killing) का मामला मान रही है। हालांकि अन्‍य बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह चार बजे निकली थी घर से 

    बताया जाता है कि आज सुबह शव पर लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंचे स्‍वजन शव के साथ लिपटकर रोने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव का चेहरा पूरी तरह कूचा हुआ था। किशोरी खून से लथपथ थी। स्‍वजनों के मुताबिक किशोरी बुधवार की सुबह करीब चार बजे शौच के लिए निकली थी। इसके बाद से घर नहीं लौटी। स्‍वजनों का कहना है कि उन्‍हें  लगा कि शायद वह किसी से बात कर रही होगी। लेकिन कुछ देर बाद ही उसका शव बरामद किया गया। शव के पास स्‍वजन विलाप करने लगे। 

    कैसे इतनी दूर पहुंच गई किशोरी 

    आरोप है कि ईंट पत्‍थर से कूचकर उसकी हत्‍या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। किस परिस्थिति में किशोरी चिमनी के पास बंसवारी तक पहुंची है। यह पुलिस का ध्‍यान खींच रही है। घटनास्थल किशोरी के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। पुलिस प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग मान रही है। हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने के बाद भी पुलिस कुछ बताने को कह रही है। इधर घटना से सनसनी फैली हुई है। लोग दहशत में हैं। घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। 

    comedy show banner
    comedy show banner