Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हीरो एशिया कप हॉकी की विजेता भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दस-दस लाख की सम्मान राशि

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 06:40 PM (IST)

    बिहार के नालंदा राजगीर में आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को बिहार सरकार 10 लाख रुपये देगी। सहयोगी स्टाफ को 5 लाख मिलेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा करते हुए टीम को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

    Hero Image
    हाकी की विजेता खिलाड़ी को दस-दस लाख की सम्मान राशि

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी सह बिहार खेल विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय पुरुष हाकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को बिहार सरकार की तरफ से दस-दस लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। भारतीय टीम के प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को पांच-पांच लाख रुपए की सम्मान राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने एक्स हैंडल पर इस आशय की सूचना पाेस्ट की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि भारतीय हाकी टीम ने विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ के उत्साहवर्धन हेतु राज्य सरकार ने सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। वह भारतीय हाकी टीम का्े भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।

    मालूम हो कि 2024 में राजगीर में एशिया कप महिला हाकी चैंपियंस ट्राफी का आयोजन किया था। उस चैंपियनशिप में भी भारतीय महिला हाकी टीम ने खिताब जीता था। उस समय भी राज्य सरकार ने भारतीय महिला हाकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दस-दस लाख, मुख्य कोच को दस लाख तथा सभी सहयोगी स्टाफ को पांच-पांच लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की थी। एक सम्मान समारोह में इन्हें सम्मान राशि दी गयी थी।