Bihar Weather: पटना समेत कई जगहों पर छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
बिहार के कई जिलों में मानसून सक्रिय है। पटना सहित कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने समस्तीपुर वैशाली बेगूसराय दरभंगा सीतामढ़ी और सुपौल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पटना में उमस भरी गर्मी रही जबकि पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।

जागरण संवाददाता, पटना। राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसून का असर दिखेगा। पटना समेत अन्य हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ गरज के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के छह जिलों समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, दरभंगा, सीतामढ़ी और सुपौल में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि का अनुमान है।
रविवार को पटना और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ उमस भरी गर्मी का असर बना रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना जिले के समस्तीपुर, लखीसराय, भभुआ, मुजफ्फरपुर, गया, बांका, खुसरूपुर, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, जमुई, पूर्णिया और रोहतास जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।
सबसे अधिक 29 मिमी बारिश समस्तीपुर के रोसड़ा में दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, वाल्मीकि नगर, दरभंगा का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश के साथ आर्द्रता बनी रहने की संभावना है।
प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति
लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 25.2 मिमी, भभुआ के अधवारा में 23.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में 23.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के कांटी में 22.4 मिमी, गयाजी के मानपुर में 20 मिमी, बांका के कटोरिया में 20 मिमी, पटना जिले के खुसरूपुर में 19.4 मिमी, औरंगाबाद में 17.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के बंदरा में 16.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
समस्तीपुर के कल्याणपुर में 16.4 मिमी, मुजफ्फरपुर में 14.2 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 14.2 मिमी, वैशाली के राघोपुर में 12.4 मिमी, गयाजी के बांके बाजार में 12.2 मिमी, पूर्णिया में 11.3 मिमी और रोहतास के इंद्रपुरी में 11 मिमी बारिश हुई.
प्रमुख शहरों का तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
---|---|---|
पटना | 33.1 | 27.2 |
गयाजी | 33.0 | 26.6 |
भागलपुर | 34.0 | 28.0 |
मुजफ्फरपुर | 33.0 | 26.9 |
बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।