Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के जहानाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी ने ईंट-पत्थर से कूचकर ले ली पति की जान

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 14 Jul 2020 11:01 PM (IST)

    जहानाबाद में आपसी विवाद को लेकर तैश में आई पत्नी ने ईंट-पत्थर से कूचकर पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को ठिकाने लगाने के दौरान उसे गांव वालों ने दबोच लिया।

    बिहार के जहानाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी ने ईंट-पत्थर से कूचकर ले ली पति की जान

    जहानाबाद, जेएनएन। बिहार के जहानाबाद जिले में मंगलवार की सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सोमवार की रात आपसी विवाद को लेकर तैश में आई पत्नी ने ईंट-पत्थर से कूचकर पति की हत्या कर दी। घटना ओकरी ओपी क्षेत्र के प्रितम विगहा में हुई है। वारदात की सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची ओकरी थाने की पुलिस ने पति की हत्या करने की आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान जलेंद्र प्रसाद (43) के रूप में हुई है। जबकि आरोपित का नाम सरिता देवी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसी न किसी बात को लेकर होता रहता था विवाद  

    बताया जाता है कि जलेंद्र प्रसाद की पत्नी सरिता देवी चार महीने पहले किसी के साथ फरार हो गई थी। हाल ही में जब वे वापस  घर लौटी तो पति और पत्नी के बीच अनबन होने लगी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन दोनों के बीच घर में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

    वारदात के बाद शव ले जा रही थी ठिकाने 

    बताया जाता है कि सोमवार की रात विवाद के बाद तैश में आकर सरिता देवी ने पति जलेंद्र प्रसाद की ईंट व पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित पत्नी अपने पति की बीमारी का बहाना बनाकर मृत पति के शव को घर से बाहर ले जाने की कोशिश में लगी थी। तभी पड़ोस के लोगों को संदेह हुआ। उन लोगों ने जब जलेंद्र का खून से सना शव देखा तो पत्नी को दबोच लिया।

    गांव वालों ने पुलिस को दी वारदात की सूचना 

    वारदात के बाद गांव वालों ने ही स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही ओपी अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद घटनास्थल पर दल-बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मृतक की पत्नी सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।