विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: NDA के साथ मिलकर दम दिखाएगी 'हम'? जीतन राम मांझी के आवास पर आज होगी बैठक

By Sunil RajEdited By: Prateek Jain
Published: Mon, 19 Jun 2023 12:34 AM (IST)

HAM National Executive Meeting Today हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को बुलाई गई है। पूर्व ...और पढ़ें

Bihar Politics: NDA के साथ मिलकर दम दिखाएगी 'हम'? जीतन राम मांझी के आवास पर आज होगी बैठक
Bihar Politics: NDA के साथ मिलकर दम दिखाएगी 'हम'? जीतन राम मांझी के आवास पर आज होगी बैठक

HighLights

  1. आज एनडीए में शामिल होने का फैसला ले सकते हैं मांझी

राज्य ब्यूरो, पटना: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को बुलाई गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर आयोजित होने वाली इस अहम बैठक में हम के सभी विधायक, कोर कमेटी सदस्य और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डा संतोष कुमार सुमन करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार की बैठक में हम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ जाने का निर्णय ले सकती है। महागठबंधन से अलग होने के बाद जीतन राम मांझी और संतोष सुमन दोनों कह चुके हैं कि 19 को होने वाली बैठक में विचार विमर्श के बाद ही वह भविष्य की राजनीति के बारे में निर्णय लेंगे। थर्ड फ्रंट बनाने की संभावना पर भी विचार होगा।

महागठबंधन सरकार से समर्थन भी वापस लेगी हम 

हम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली बैठक के बाद महागठबंधन सरकार से समर्थन भी वापस लेगी। राजभवन जाकर समर्थन वापसी का पत्र सौंपते हुए इसकी औपचारिकता पूरी की जाएगी। बैठक के बाद जीतन राम मांझी और संतोष सुमन दिल्ली भी जाएंगे, जहां भाजपा समेत अन्य दलों के नेताओं के साथ बैठक की संभावना है।

हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई. नंदलाल मांझी ने सीएम नीतीश के आरोप पर मांगे सबूत 

जागरण संवाददाता, गया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा गरीबों, दलितों,महादलित के सबसे लोकप्रिय नेता हम पार्टी के संरक्षक पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के ऊपर जो मुखबिरी और जासूसी का आरोप लगाए हैं, उसका सबूत पेश करे, नहीं तो पूरे बिहार के सहित भारत के दलित, महादलित उनको माफ नहीं करेंगे। ये बाते रविवार को हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई. नंदलाल मांझी ने कहीं।

साथ उन्होंने यह भी कहा कि समाज के एक बरगद का पेड़ काटकर 10 खजूर का पेड़ लगाने से समाज का भला नहीं होगा। आज दलित महादलित परिवार जाग चुका है, एकजुट हो चुका है।

अपने अधिकार के लिए लड़ाई कर सकता है और गरीब समाज का पूरा समर्थन जीतन राम मांझी और डा.संतोष मांझी के साथ है। हम पार्टी के साथ है। राजनीतिक विकल्प के रूप में हम पार्टी का जन्म हुआ है।

आम चुनाव तैयारियों को लेकर आयोग आज से देगा अधिकारियों को प्रशिक्षण

राज्य ब्यूरो, पटना: आम चुनाव की तैयारियां भारत निर्वाचन आयोग ने तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को राज्यस्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए पटना बुलाया गया है।

19-23 जून तक पटना के जगजीवन राम इंस्टीट्यूट आफ पार्लियामेंट्री स्टडीज एंड पोलिटि‍कल रिसर्च सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने सभी जिलों के सहायक निर्वाची अधिकारी, अवर निर्वाची अधिकारी, उप निर्वाचन अधिकारी और उप मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे।

इसके अलावा दिल्ली से प्रशिक्षण लेकर आए निर्वाचन विभाग के पांच अन्य अधिकारी भी बतौर मास्टर ट्रेनर विभागीय अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे।

पहले चरण में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए सभी 38 जिलों में तैनात सौ से अधिक अधिकारियों को बुलाया गया है। इस दौरान मतदाता सूची की तैयारी से लेकर ईवीएम और अन्य विभिन्न प्रक्रिया संबंधित प्रशिक्षण देने की तैयारी है।