JEE Advanced Result: गुवाहाटी जोन का परिणाम इस वर्ष भी खराब, टाप 100 में नहीं आया कोई अभ्यर्थी
JEE Advanced Result गुवाहाटी जोन का परिणाम खराब रहा। गुवाहाटी जोन से कोई भी अभ्यर्थी आल इंडिया के टाप 100 में अपना स्थान इस वर्ष नहीं बना सका। वर्ष 2023 में गुवाहाटी जोन से टाप 100 में मात्र एक अभ्यर्थी शामिल थे जबकि टाप 500 में तीन अभ्यर्थी शामिल थे।

जागरण संवाददाता, पटना। आइआइटी के रिजल्ट में इस वर्ष भी गुवाहाटी जोन का परिणाम खराब रहा। गुवाहाटी जोन से कोई भी अभ्यर्थी आल इंडिया के टाप 100 में अपना स्थान इस वर्ष नहीं बना सका। वर्ष 2024 व वर्ष 2022 में यहां से दो-दो अभ्यर्थियों को टाप 100 में स्थान मिला था।
इस वर्ष भी टाप 500 में तीन अभ्यर्थी
वर्ष 2024 में टाप 500 में जोन के पांच अभ्यर्थियों को जगह मिली थी। वर्ष 2023 में गुवाहाटी जोन से टाप 100 में मात्र एक अभ्यर्थी शामिल थे, जबकि टाप 500 में तीन अभ्यर्थी शामिल थे। इस वर्ष भी टाप 500 में तीन अभ्यर्थी को जगह मिली है। उसकी आल इंडिया रैंकिंग की बात करें तो 161, 471, 478 बताया जा रहा है।
आइआइटी गुवाहाटी जोन में टाप 100 में कोई नहीं
आइआइटी कानपुर ने कहा कि आइआइटी गुवाहाटी जोन में टाप 100 में कोई नहीं है। पिछली कुछ सालों से आइआइटी गुवाहाटी जोन में टाप 10 में कोई भी अभ्यर्थी जगह नहीं बना पा रहे हैं। 2020 और 2021 के जेईई एडवांस में गुवहाटी जोन टाप 100 से बाहर था।
दो साल के बाद पुन: टाप 100 से बाहर
इस बार भी दो साल के बाद पुन: टाप 100 से बाहर हो गया। 2022 में जोन वाइज रिजल्ट देखें तो टाप 100 में गुवाहटी जोन से दो अभ्यर्थी ने जगह बनायी थी। 2022 में टाप 200 में पांच, टाप 300 में सात, टाप 400 में आठ और टाप 500 में 10 अभ्यर्थी ने जगह बनाई है।
2021 में टाप 200 में तीन, टाप 300 में पांच, टाप 400 में सात और 500 में केवल नौ अभ्यर्थी ही अपना स्थान बना पाये थे। वैसे जोन वाइज रिजल्ट में गुवाहाटी जोन सबसे नीचे है।
2020 में भी टाप 100 में गुवाहटी जोन से किसी अभ्यर्थी ने जगह नहीं बनायी थी, लेकिन 2020 में टाप 200 में चार, टाप 300 में सात, टाप 400 में आठ और 500 में केवल 12 अभ्यर्थी ने स्थान बनाया था। आइआइटी गुवाहाटी जोन में आने वाले राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, सिंगापुर (भारत के बाहर) शामिल हैं।
गुवाहाटी जोन में बिहार के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन
जेईई मेन में बिहार से 15,476 अभ्यर्थी ने जेईई एडवांस में शामिल हुए थे। इसमें से बिहार के 11 सौ से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए है। वैसे जोन में प्रदर्शन के मामले में बिहार के अभ्यर्थी का ही बेहतर प्रदर्शन रहा है। गुवाहाटी जोन से कुल 2743 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, इसमें बिहार के 11 सौ से अधिक अभ्यर्थी शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।