विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व: पटना साहिब में निकली पहली प्रभात फेरी, 24 नवंबर को सजेगा मुख्य दरबार

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:57 AM (IST)

मंगलवार को पटना साहिब में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर तख्त श्री हरिमंदिर जी से प्रभात ...और पढ़ें

पटना साहिब में निकली पहली प्रभात फेरी (जागरण)

पटना साहिब में निकली पहली प्रभात फेरी (जागरण)

HighLights

  1. तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से प्रभात फेरी निकली।

  2. श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए बाल लीला गुरुद्वारा पहुंचे।

  3. 23 नवंबर को नगर कीर्तन, 24 को मुख्य समारोह।

जागरण संवाददाता, पटना सिटी: सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व समारोह को लेकर मंगलवार अहले सुबह तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से प्रभात फेरी निकली, जो अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग से होते हुए बाल लीला गुरुद्वारा पहुंची। प्रभात फेरी में महिला व पुरुष श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते चल रहे थे।

प्रभात फेरी का नेतृत्व सरदार इंद्रजीत सिंह बग्गा कर रहे थे। अहले सुबह पूरा इलाका धार्मिक भजनों से गूंज रहा था। सुबह लगभग 8:00 बजे प्रभात फेरी बाल लीला गुरुद्वारा से होते हुए वापस तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब लौटी।

तख्त साहिब में पंच-प्यारों का स्वागत प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों ने किया। प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने बताया कि 23 नवंबर को गुरु का बाग से नगर कीर्तन निकलेगा और 24 नवंबर को तख्त साहिब में मुख्य समारोह मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Prakash Utsav 2026: गंगा के रास्ते पटना साहिब पहुंचेंगे सिख श्रद्धालु, बिहार सरकार ने बनाया मेगा प्लान

यह भी पढ़ें- जेपी गंगा पथ से जुड़ेगा पटना साहिब रेलवे स्टेशन, ₹52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट जल्द पूरा करने का आदेश 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।