विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से पहले दूल्हा हो गया दिव्यांग, दुल्हन ने ये कहा और होने लगी वाहवाही

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 25 Jul 2017 09:48 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jul 2017 11:57 PM (IST)

शादी से ठीक पहले दूल्हे का एक पैर दुर्घटना में कट गया तो दुल्हन के घरवालों ने एेसे लड़के से ...और पढ़ें

शादी से पहले दूल्हा हो गया दिव्यांग, दुल्हन ने ये कहा और होने लगी वाहवाही
शादी से पहले दूल्हा हो गया दिव्यांग, दुल्हन ने ये कहा और होने लगी वाहवाही

पटना [जेएनएन]। शादी तय हो जाने के बाद दुर्घटना में दूल्हे का एक पैर कट गया तो घरवालों ने एेसे लड़के से अपनी लड़की की शादी करने से इंकार कर दिया। लेकिन दुल्हन ने घरवालों से कहा कि अगर यही दुर्घटना शादी के बाद होती तो क्या उसे मैं छोड़ देती। यह सुनकर सभी स्तब्ध रह गए और दुल्हन की जिद के आगे घरवालों को झुकना पड़ा और उसी दूल्हे से शादी हुई।

मोतिहारी के रक्सौल में पप्पू सोनी की बेटी कोमल की शादी बेतिया स्थित नरकटियागंज के रहने वाले रामश्रवण प्रसाद के बेटे विशाल सोनी उर्फ़ गोलू से तय हुई थी। लेकिन 13 जून 2017 को एक बस दुर्घटना में विशाल सोनी का पैर टूट गया। परिस्थितिवश उसका एक पैर काटना पड़ा।

दोनों ओर के परिजनों को लग रहा था कि दुर्घटना के बाद शादी टूट जाएगी। लड़की के परिजनों ने तो शादी से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन कोमल ने ऐसा होने नहीं दिया। उसने ना सिर्फ इस विवाह को टूटने से रोका, बल्कि एक लाइन में परिजनों के सवाल का जवाब भी दे दिया।

यह भी पढ़ें: प्रेमी से मिलने मुंबई से बिहार आयी प्रेमिका, हुआ ये हाल

कोमल ने अपने माता-पिता से कहा कि अगर ऐसी ही दुर्घटना शादी के बाद होती तो क्या आप क्या कहते कि मैं उसे छोड़ दूं। बेटी के फैसले के आगे परिवार को झुकना पड़ा और उन्होंने शादी की हामी भर दी।

ब्रह्मस्थान मंदिर में दिव्यांग विशाल और कोमल की शादी हुई। इस शादी की चर्चा दूर-दूर तक थी, लोगों ने यहां पहुंचकर नवदंपति को अपना आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही सब लोग कोमल के फैसले की सराहना भी कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: शराब का चक्कर: बिहार में औसतन 150 लोग प्रतिदिन पहुंच रहे जेल