Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल ने शुरू किया भोजपुरी में अनुवाद का फीचर, हंसने को मजबूर कर देंगे आपको ये नतीजे

    By Shubh Narayan PathakEdited By:
    Updated: Fri, 13 May 2022 01:06 PM (IST)

    Google Translation Feature for Bhojpuri गूगल ने बिहार उत्‍तर प्रदेश झारखंड और मध्‍य प्रदेश के कई जिलों के साथ ही नेपाल मारिशस त्रिनिदाद जैसे कई देशों में बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी में अनुवाद की सुविधा शुरू की है। इस फीचर के कई नतीजे रोचक हैं।

    Hero Image
    गूगल ने शुरू की है भोजपुरी के लिए अनुवाद की सुविधा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    पटना, आनलाइन डेस्‍क। Google Bhojpuri Translation: गूगल ने अपने बेहद उपयोगी ट्रांसलेशन फीचर में नई भाषाओं को जोड़कर बिहार के लोगों को खुश कर दिया है। बिहार के लोगों को खुशी है कि एक साथ अपने राज्‍य की दो भाषाओं को google translation में जोड़ा गया है। ये भाषाएं हैं मैथिली और भोजपुरी। गूगल अपने ट्रांसलेशन फीचर को अधिक उपयोगी बनाने के लिए लोगों से भी सुझाव लेता है। फिलहाल मैथिली और भोजपुरी के लिए गूगल ट्रांसलेशन बेहद शुरुआती चरण में है। हमने भोजपुरी के लिए गूगल ट्रांसलेशन की सुविधा को चेक किया तो कुछ दिलचस्‍प नतीजे हासिल हुए। इनको जानने के बाद आपको गूगल ट्रांसलेशन के उपयोग में सावधानी की सीख मिलेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहुत उपयोगी है गूगल की ये सुविधा 

    गूगल की ट्रांसलेशन सुविधा बेहद अहम है। इसमें दुनिया की प्राय: सभी प्रमुख भाषाओं को शामिल किया जा चुका है। खास बात है कि आप दुनिया की किसी एक भाषा से दुनिया की किसी दूसरी भाषा में इसके जरिए आसानी से अनुवाद किया जा सकता है। गूगल ट्रांसलेशन की सुविधा भोजपुरी के लिए अनुवाद की काफी हद तक सही और सटीक परिणाम दे रही है। हमने इसे चेक करने के लिए कई अनुवाद किए, जिसके स्‍क्रीनशाट की तस्‍वीर हमने खबर के साथ लगाई है। हालांकि कई जगह गूगल भोजपुरी के वाक्‍यों का अनुवाद करने में फेेल होता भी दिखा। ऐसा खासकर कहावतों के मामले में हुआ। अंग्रेजी के वाक्‍यों का अनुवाद करते हुए हमने पाया कि भोजपुरी में इसके कई परिणाम वैसे आदमी को लिंग के बारे में मुश्‍कि‍ल में डाल सकते हैं, जिसे भोजपुरी की मामूली जानकारी भी न हो। 

    सावधानी से उपयोग करें, सुझाव दें और बेहतर बनाएं

    अगर आप गूगल से अनुवाद कर रहे हों, तो सावधानी जरूरी है। बेहतर यह है कि अनुवाद का परिणाम आने के बाद उसे रिवर्स करें और अपनी भाषा में देखें कि क्‍या रिवर्स करने पर वहीं परिणाम आए, जिनकी तलाश आप कर रहे हैं। ऐसा करना तब अधिक उपयोगी होता है, जब आप दूसरी भाषा के बारे में कुछ न जानते हों। गूगल अनुवाद खुद को बेहतर करने के लिए यूजर्स के सुझाव का भी इस्‍तेमाल करता है। योगदान दें या कंट्रीब्‍यूट सेक्‍शन के अंतर्गत आप गूगल अनुवाद को बेहतर करने में अपना योगदान दे सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner