Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में बहाली से वंचित इंजीनियरों के लिए अच्छी खबर, वेटिंग लिस्ट से दिया जा सकता है मौका

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 25 Jun 2021 08:13 PM (IST)

    Government Job in Bihar भूमि सर्वेक्षण अभियान में संविदा नियोजन के लिए चयनित होने के बाद भी बहाली से वंचित इंजीनियरों के लिए अच्छी खबर है। ये वेटिंग ल ...और पढ़ें

    Hero Image
    बहाली से वंचित इंजीनियरों के लिए अच्छी खबर है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

    राज्य ब्यूरो, पटना: भूमि सर्वेक्षण अभियान में संविदा नियोजन के लिए चयनित होने के बाद भी बहाली से वंचित इंजीनियरों के लिए अच्छी खबर है। ये वेटिंग लिस्ट में रखे गए हैं। संभावना यह जाहिर की जा रही है कि बड़ी संख्या में संविदा पर बहाल इंजीनियर सरकारी सेवा में जाएंगे। ऐसा होने पर वेटिंग लिस्ट डिप्लोमा और डिग्री वाले इंजीनियरों को मौका मिल सकता है। विभाग में बहाल अमीनों में अधिसंख्य जूनियर इंजीनियर हैं। परम्परागत पढ़ाई वाले अमीन न मिलने के कारण सिविल डिप्लोमा वाले जूनियर इंजीनियर और आइटीआइ प्रमाण पत्र वालों को अमीन के पद पर बहाल किया गया है। इस योग्यता के अमीनों की संख्या चार हजार से अधिक है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छह हजार से अधिक जेई को अवसर

    बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने जेई की स्थायी नियुक्ति के लिए पिछले साल फरवरी में विज्ञापन निकाला था। संभावना है कि अगले महीने तक रिजल्ट निकल जाए। पदों की संख्या 6379 है। इसमें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का आंतरिक आकलन है कि डिप्लोमा वाले ज्यादा अमीनों ने आवेदन किया है। अगर उनकी आयोग के जरिए नियुक्ति होती है तो वह स्थायी होगी। 60 साल की उम्र तक नौकरी कर पाएंगेे। सर्वे वाली नौकरी संविदा पर है। सर्वे के साथ यह समाप्त हो जाएगी। विभाग अमीनों की बहाली के समय के वेटिंग लिस्ट को देखा जा रहा है। मोटे तौर पर सूची भी बन रही है। अमीन उधर गए। इधर वेटिंग लिस्ट के उम्मीदवारों से रिक्ति भर दी जाएगी। हां, कुछ दिनों के लिए काम प्रभावित होगा। नए बहाल अमीनों को प्रशिक्षण देना होगा। 

    इधर साढ़े 12 सौ इंजीनियरों की बहाली

    बिहार लोक सेवा आयोग सिविल और मेकेनिकल इंजीनियरों की बहाली करने जा रहा है। साढ़े 12 सौ  पद हैं। नियुक्ति का विज्ञापन अप्रैल 2017 में निकला था। साक्षात्कार इस साल फरवरी-अप्रैल के बीच संपन्न हुआ। सफल उम्मीदवारों की सूची बन रही है। यह किसी भी दिन जारी हो सकती है। भूमि सर्वेक्षण के लिए संविदा पर नियुक्त सहायक विशेष बंदोबस्त पदाधिकारी और कानूनगो के के सात सौ अधिक पदों पर नियुक्ति हुई थी। इनमें भी सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरों की संख्या अधिक है। विभाग को आशंका है कि आयोग की ओर से परिणाम जारी होने के साथ ही इन दोनों संवर्ग के ऐसे अधिकारी, जिनका चयन होगा, नौकरी छोड़ कर चले जाएंगे। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और कानूनगो की रिक्तियों को भरने के लिए भी वेटिंग लिस्ट का सहारा लिया जाएगा।