Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अच्छी खबर: महिलाओं के लिए राज्य के 16 शहरी निकायों में बनेंगे 100 सार्वजनिक पिंक टॉयलेट

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 05:40 PM (IST)

    राज्य के 16 शहरी निकायों में सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए 100 पिंक टायलेट का निर्माण कराया जाएगा। जिन नगर निकायों मे पिंक टायलेट की स्थापना की जानी है उनमें गयाजी मुजफ्फरपुर बिहारशरीफ पूर्णिया सासाराम सीतामढ़ी राजगीर बोधगया सुल्तानगंज भभुआ और बड़हिया बक्सर जाले सिंहवाड़ा कमतौल-अहियारी और देव नगर शामिल हैं।

    Hero Image
    महिलाओं के लिए 16 निकायों में बनेंगे 100 सार्वजनिक पिंक टायलेट

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के 16 शहरी निकायों में सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए 100 पिंक टायलेट का निर्माण कराया जाएगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुसार, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत कुल 10 निकायों में 70 सीटों के पिंक टायलेट की स्थापना की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अतिरिक्त राज्य योजना से छह नगर निकायों में 30 सीटों की पिंक टायलेट बनाई जाएगी। पिंक टायलेट के निर्माण के लिए कुल 2.50 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। जिन नगर निकायों मे पिंक टायलेट की स्थापना की जानी है, उनमें गयाजी, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ, पूर्णिया, सासाराम, सीतामढ़ी, राजगीर, बोधगया, सुल्तानगंज, भभुआ और बड़हिया, बक्सर, जाले, सिंहवाड़ा, कमतौल-अहियारी और देव नगर शामिल हैं।

    मंत्री जिवेश कुमार ने बताया कि महिलाओं और लड़कियों को उच्च कोटि की निजी स्वच्छता सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पिंक टायलेट की पहल की गई है। इस पिंक टायलेट में सभी जरूरी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, साफ-सफाई के साथ-साथ मुख्य रूप से सेनेटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

    इन टायलेट में उपयोग किए गए सेनेटरी पैड के निस्तारण की भी सुविधा होगी। पिंक टायलेट के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए जाएंगे जिसमें महिला केयर टेकर की तैनाती की जा रही है।