Move to Jagran APP

गिरिराज ने जिन्‍ना को बताया देश का विलेन, कहा- विवाद को कांग्रेस दे रही हवा

अलीगढ़ मुस्मिल विवि में जिन्ना की तस्‍वीर को ले विवाद के लिए गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को जिम्‍मेदार बताया। उन्‍होंने जिन्‍ना को देश के बंटवारे के लिए जिम्‍मेदार करार दिया।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 06 May 2018 01:44 PM (IST)Updated: Sun, 06 May 2018 11:43 PM (IST)
गिरिराज ने जिन्‍ना को बताया देश का विलेन, कहा- विवाद को कांग्रेस दे रही हवा
गिरिराज ने जिन्‍ना को बताया देश का विलेन, कहा- विवाद को कांग्रेस दे रही हवा

पटना [जेएनएन]। केंद्रीय राज्‍य मंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने देश में जिन्‍ना को लेकर हो रहे विवाद के लिए कांग्रेस को जिम्‍मेदार ठहराया है। विदित हो कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगी मो. अली जिन्‍ना की तस्‍वीर को हटाने की मांग पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने तस्‍वीर को हटाने की मांग की है।

loksabha election banner

गिरिराज सिंह ने कहा कि रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र नवादा के परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिन्ना के मसले पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि देश को तोडऩे की साजिश चल रही है। जिन्ना का जिन्न देश में प्रवेश कर गया है।

उन्होंने कहा कि जिन्ना कभी भी हमारे प्रेरणास्रोत नहीं हो सकते हैं। हमारे प्रेरणास्रोत अब्दुल कलाम आजाद हैं। जिन्ना तो देश को तोडऩे के प्रतीक हैं। वो सांप्रदायिक आग लगाने वालों के प्रतीक हैं। वे देश का विभाजन किए और आग लगा कर चले गए। वह आग देश में आज तक नहीं बुझी है।

उन्होंने कहा कि जिन्ना की तस्वीर को लेकर देश में फैले विवाद का कारण कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां है। कांग्रेस और विपक्ष की पार्टियां देश का माहौल बिगाडऩे में लगी है। कभी वो जेएनयू में देश विरोधी नारा लगाते हैं तो कभी आतंकवादी को छुड़ाने के लिए आधी रात में कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं।

उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है। देश को विभाजित करने की साजिश चल रही है। जिन्ना के मामले में एएमयू में जो हंगामा हो रहा है उसके पीछे कांगेस और विपक्षी पार्टियां सपा व बसपा है। उन्होंने कहा कि जिन्ना की तस्वीर कौन कहे जिन्ना का नाम लेने वाला देश भक्त नहीं हो सकता है। जिन्ना का नाम लेने वाला देशद्रोही है।

तीन तलाक के सवाल पर भी कांग्रेस को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस सदन को चलने नहीं दिया। अब देश की जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस को सदन तक पहुंचने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हरेक क्षेत्र में विकास हो रहा है।

पीएम के कार्यों से प्रभावित होकर सभी देश उनसे हाथ मिलाने के लिए खड़ा है। जो विपक्षियों को पच नहीं रहा है। विपक्षी देश के विकास कार्य को अवरुद्ध करने में लगे हैं। उन्होंने देश के विकास के लिए लोगों को एकजुट होने की अपील की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बब्लू, प्रो.विजय सिन्हा, विनय कुमार, रंजीत यादव, अर्जुन राम, नवीन केशरी आदि उपस्थित थे।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.