Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिराज सिंह को बड़ी राहत: वंदे मातरम पर दिया था विवादित बयान, मिली जमानत

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Tue, 07 May 2019 06:01 PM (IST)

    वंदे मातरम को लेकर दिए विवादित बयान को ले गिरिराज सिंह को न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। इसे लेकर चुनाव अयोग ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    गिरिराज सिंह को बड़ी राहत: वंदे मातरम पर दिया था विवादित बयान, मिली जमानत

    पटना [जेएनएन]। बिहार के बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्‍याशी तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह को न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। मामला 'वंदे मातरम' को लेकर दिए विवादित बयान का है। इसे लेकर चुनाव अयोग ने उनके खिलाफ आचार संहिता उल्‍लंघन का मामला दर्ज किया है।
    गिरिराज ने दिया था ये बयान
    विदित हो कि बीते 24 अप्रैल की दोपहर में बेगूसराय के जीडी कॉलेज में भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने अपने चुनावी सभा में संबोधन के क्रम में अल्‍पसंख्‍यकों के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उन्‍होंने कहा था, 'जो वंदे मातरम नहीं कह सकता, जो भारत की मातृभूमि को नमन नहीं कर सकता, अरे गिरिराज के तो बाबा-दादा सिमरिया घाट में गंगा के किनारे मरे। उसी भूमि पर कब्र भी नहीं बनाया। तुम्हें तो तीन हाथ का जगह भी चाहिए। अगर तुम नहीं कर पाओगे, तो देश कभी माफ नहीं करेगा।'
    मुकदमा दर्ज, मिली जमानत
    बेगूसराय के जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी राहुल कुमार ने उपरोक्त बयान को अल्पसंख्यकों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में प्राथमिकी दर्ज करायी। इस मामले में गिरिराज सिंह ने मुख्‍य न्‍यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में जमानत की अर्जी दाखिल की। इसपर सुनवाई के बाद न्‍यायालय ने मंगलवार को उन्‍हें जमानत दे दी।
    मामले में यह बोले गिरिराज
    इस संबंध में गिरिराज सिंह ने कहा कि वे न्यायालय एवं संविधान का सम्मान करते हैं। इसी कारण उन्‍होंने मामला दर्ज होने पर जमानत की अर्जी दाखिल की। उन्‍होंने कहा कि वंदे मातरम हर भारतवासी को बोलना चाहिए। भारत सभी भारतवासियों की मां है और मां-बाप का सम्मान करना पुत्र का कर्तव्य है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप