Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gaya Patna Memu Passenger: गया-पटना मेमू पैसेंजर का जहानाबाद में समय बदला, जानें क्या है नई टाइमिंग

    Updated: Sat, 28 Sep 2024 03:46 PM (IST)

    रेलवे ने गया-पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन के जहानाबाद में ठहराव के समय में बदलाव किया है जो 1 अक्टूबर से लागू होगा। ट्रेन अब 16.58 बजे जहानाबाद पहुंचेगी औ ...और पढ़ें

    Hero Image
    गया-पटना मेमू पैसेंजर की टाइमिंग बदली (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Train News: रेलवे की ओर से गया-पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन का जहानाबाद में ठहराव के समय में बदलाव किया गया है।बदला हुआ समय एक अक्टूबर से लागू किया जाएगा। यह ट्रेन एक अक्टूबर से 16.53 के बजाय 16.58 बजे जहानाबाद पहुंचेगी और दो मिनट ठहरने के बाद आगे के लिए प्रस्थान कर जाएगी। यह ट्रेन अब नदौल में 17.09 बजे पहुंचेगी। पटना जंक्शन पहुंचने का समय अब इसका 18.15 बजे निर्धारित किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर वंदे भारत स्टॉपेज की मांग

    वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग उठने लगी है। अनु्ग्रह नारायण रोड स्टेशन पर वंदे भारत का ठहराव नहीं है जिस कारण यात्री परेशान रहते हैं। इस स्टेशन से औरंगाबाद के अलावा अरवल एवं पलामू के यात्री यात्रा करते हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव उदय सिंह, भाजपा नेता अरविंद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, रामकेवल सिंह, युगल किशोर सिंह, राहुल कुमार एवं जिला प्रवक्ता दीपक सिंह ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह राज्य सभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा से वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग रखी।

    सभी ने बताया कि एएनरोड स्टेशन को रेल मंत्रालय द्वारा दरकिनार किया जा रहा है जबकि ए ग्रेड का स्टेशन है। यहां से रेलवे को राजस्व की प्राप्ति होती है। आपके प्रयास से ही वंदे भारत ट्रेन का ठहराव संभव है। ट्रेन के ठहराव से पटना, टाटा, वाराणसी, गया एवं राजगीर जाने में आसानी होगी।