बिहार में नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, इन इलाकों के लोगों को बाढ़ से राहत
बिहार में गंगा सोन और पुनपुन नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। पटना के सभी घाटों पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है लेकिन पुनपुन में वृद्धि हो रही है। बक्सर और पटना के दीघा घाट पर भी जलस्तर खतरे के निशान से नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि जिला प्रशासन बाढ़ की संभावना को देखते हुए सतर्कता बरत रहा है।

जागरण संवाददाता, पटना। राज्य में गंगा, सोन और पुनपुन नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा शनिवार सुबह छह बजे जारी किए गए अलर्ट के अनुसार, पटना के सभी घाटों पर जलस्तर खतरे के निशान से एक से डेढ़ मीटर नीचे बह रहा है।
इसके अलावा जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। वहीं, पटना के अरवल, औरंगाबाद और श्रीपालपुर में पुनपुन का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन इसमें तेजी से वृद्धि हो रही है।
बक्सर में गंगा का जलस्तर 58 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान से करीब दो मीटर नीचे है। पटना के दीघा घाट पर जलस्तर 48.99 मीटर है जो खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर नीचे है।
हाथीदह में यह खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर और गांधी घाट पर 80 सेंटीमीटर नीचे है। जिले के सभी घाटों पर जलस्तर में कमी आने से बाढ़ की संभावना कम हो गई है। हालांकि, इन दोनों घाटों को संवेदनशील मानते हुए जिला प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।