Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, सहायक नदी सोन व पुनपुन नदी में भी जलस्तर में वृद्धि दर्ज

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 05:41 PM (IST)

    दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। गांधी घाट पर जलस्तर 50.29 मीटर और हथीदह में 41.89 मीटर दर्ज किया गया। दोनों जगह गंगा खतरे के निशान से ऊपर है। इलाहाबाद में गंगा का जलस्तर 82.09 मीटर और वाराणसी में 69.90 मीटर पर पहुंच गया है।

    Hero Image
    पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंगा की सहायक नदी सोन व पुनपुन नदी में भी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। चीफ इंजीनियर, फ्लड कंट्रोल एंड ड्रेनेज, गंगा जोन, दीघा की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार पटना के विभिन्न घाटों पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। गांधी घाट पर जलस्तर 50.29 मीटर और हथीदह में 41.89 मीटर दर्ज किया गया। दोनों जगह गंगा खतरे के निशान से ऊपर है। इलाहाबाद में गंगा का जलस्तर 82.09 मीटर और वाराणसी में 69.90 मीटर पर पहुंच गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोन नदी में कोइलवर में जलस्तर 54.74 मीटर (वृद्धि) और पुनपुन नदी में किनजर में 65.13 मीटर (वृद्धि) दर्ज हुआ। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में जलस्तर में मामूली कमी देखी गई, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि भारी वर्षा और नदियों में जलप्रवाह के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पटना के निचले इलाकों में पानी भरने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

    प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात की गई हैं। लोगों से सलाह दी गई है कि वे नदियों के पास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। मुख्यमंत्री ने स्थिति पर नजर रखने और प्रभावितों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

        जलस्तर डेटा

          

    गंगा नदी पटना
    मनेर 52.03 मी (R)
    दानापुर 50.98 मी (s)
    दीघा 50.29 मी (R)
    गांधी घाट 50.29 मी (R)
    हथीदह 41.89 मी (R)
    बक्सर 59.45 मी (R)
    इलाहाबाद 82.09 मी (R)
    वाराणसी 69.90 मी (R)
    सोन नदी: कोइलवर 54.74 मी (R)
    पुनपुन नदी: किनजिर 65.13 मी (F)

    नोट:-   (R = Rising, F = Falling, S=Stable)

    comedy show banner
    comedy show banner