Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Road Accident: बाढ़ में तेज रफ्तार वाहन का कहर! नानी-नातिन समेत चार की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 09:04 AM (IST)

    बाढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाओं की मौत हो गई। जमनीचक गांव के पास अनियंत्रित वाहन ने पांच लोगों को कुचल दिया जिसमें सुधा देवी उनकी दो नातिनें और एक पड़ोसी शामिल हैं। घायल महिला को पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।

    Hero Image
    बाढ़ मे अनियंत्रित वाहन ने पांच को कुचला

    संवाद सहयोगी, बाढ़। थाना क्षेत्र के गुलाबबाग, सकसोहरा टू लेन सड़क पर जमनीचक गांव के समीप सोमवार की देर रात अनियंत्रित वाहन ने एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचल दिया, जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मरने वालों की पहचान बाढ़ थाना के जमनीचक गांव निवासी सुधा देवी और उनकी दो नातिन लाडो, काव्या और पड़ोसी खुशी कुमारी के रूप में हुई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

    आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सुधा देवी की बेटी ज्योति को गंभीर स्थिति में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।

    सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी का शव अनुमंडल अस्पताल भेजा। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से वाहन और चालक की पहचान में जुटी रही।

    जानकारी के अनुसार, जमनीचक गांव निवासी महिला सुधा देवी अपनी पुत्री ज्योती देवी और दो नातिन लाडो, काव्या और एक पड़ोसी खुशी के साथ देर रात शौच के लिए जा रही थी।

    गांव से बाहर निकलने पर रास्ते में अनियंत्रित गति से आ रहे वाहन ने सभी सुधा देवी, ज्योति देवी और उनकी बेटियों को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया।

    ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। टक्कर इतना जोरदार था कि घटनास्थल पर ही सुधा देवी, लाडो, काव्या और पड़ोसी खुशी कुमारी ने घटनास्थल ही दम तोड़ दिया। ज्योति देवी का हालत गंभीर बनी हुई है।

    ग्रामीणों ने किया हंगामा और आगजनी

    इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास कर रही थी। वहीं घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और वाहन चालक पर कार्रवाई करने तथा वरीय पदाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।

    ग्रामीणों ने गुलाबबाग-सकसोहरा टू लेन सड़क को आगजनी करते हुए जाम कर दिया। पुलिस आक्रोशित लोगों को देर रात तक समझाने में जुटी रही।