पूर्व BLP MLA की आय से अधिक की संपत्ति अब होगी जब्त
Bjp के पूर्व विधायक सोनेलाल हेम्ब्रम के पास निगरानी विभाग ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। ...और पढ़ें

पटना [जेएनएन]। बिहार के पूर्व bjp विधायक सोनेलाल हेम्ब्रम की संपत्ति जब्त होगी। निगरानी की विशेष अदालत ने कटोरिया के पूर्व विधायक सोनेलाल हेम्ब्रम की आय से अधिक करीब 22 लाख 81 हजार की अवैध सम्पत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है।
आय से अधिक धन अर्जित करने के मामले में निगरानी ने पूर्व विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।सोमवार को निगरानी की विशेष कोर्ट ने कटोरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे सोनेलाल हेम्ब्रम की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिया।
लालू ने मिट्टी घाेटाला के आरोप को बताया गलत, कहा- मॉल की जमीन हमारी
कोर्ट ने सोनेलाल हेम्ब्रम को 30 दिनों के भीतर अपनी अवैध सम्पत्ति संबंधित जिले के डीएम को सौंप देने का निर्देश दिया है। निगरानी के विशेष लोक अभियोजक राजेश कुमार ने बताया कि कोर्ट ने उनके पटेल नगर के 4 कठ्ठा में बने घर और रांची में 47 कठ्ठा समेत अन्य सम्पत्ति को जब्त करने का आदेश पारित किया है।
दरअसल सोनेलाल हेम्ब्रम के बिहार के उत्पाद आयुक्त रहते आयकर विभाग की छपमारी में आय से अधिक सम्पत्ति का खुलासा हुआ था। आयकर विभाग ने बिहार सरकार को सूचना दी तब निगरानी विभाग ने सोनेलाल हेम्ब्रम के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। इस जांच में मिली सम्पत्ति को जब्त करने के लिये निगरानी कोर्ट में मुक्दमा किया गया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।