Bihar Politics: अजय आलोक भाजपा में शामिल, पिछले साल JDU ने दिखाया था बाहर का रास्ता
Ajay Alok जदयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने शुक्रवार को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बता दें कि जेडीयू ने पार्टी से बाहर जाकर बयानबाजी करने पर उन्हें जदयू से बाहर का रास्ता दिखाया था।

पटना, जागरण डिजिटल। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार, अजय आलोक दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार सुबह 11 बजे भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव मौजूद रहे।
पिछले साल जून में जेडीयू ने पार्टी से बाहर जाकर बयानबाजी करने पर अजय को जदयू से बाहर का रास्ता दिखाया था। जदयू से निकालने के बाद अजय आलोक के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। वे लगातार सार्वजनिक मंच पर भाजपा के पक्ष में बोलते नजर आए।
Former JD(U) leader Ajay Alok joins Bharatiya Janata Party, in the presence of Union Minister Ashwini Vaishnaw, in Delhi pic.twitter.com/Kk0zBWYT6v
— ANI (@ANI) April 28, 2023
उन्होंने शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री पर मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी थी। अजय ने ट्वीट कर खरगे को घेरा था। उन्होंने कहा कि 'मोदी का मतलब ज़हरीला सांप की तरह हैं ! मतलब सारे मोदी ज़हरीला सांप ? खरगे जी आप तो राहुल जी के चचा निकले। कहावत उल्टा करना होगा-छोटे मियां छोटे मियां बड़े मियां सुबहान अल्लाह।'
“ मोदी का मतलब ज़हरीला साँप की तरह हैं !!!“ मतलब सारे मोदी ज़हरीला साँप ?? @kharge जी आप तो @RahulGandhi के चचा निकले , कहावत उल्टा करना होगा —छोटे मियाँ छोटे मियाँ बड़े मियाँ सुबहान अल्लाह , परिवार का आदेश सर आँखों पे - जो हुक्म मेरे आका - क्यों इनके चक्कर में बुढ़ापा ख़राब करो
— Dr Ajay Alok (@alok_ajay) April 27, 2023
अजय आलोक के निजी जीवन की बात करें तो वे डॉक्टर हैं। उनके पिता गोपाल सिन्हा भी प्रसिद्ध डॉक्टर हैं। वहीं, वे बसपा से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा, वे टीवी डिबेट का चर्चित चेहरा हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।