Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sharda Sinha: लोक गायिका शारदा सिन्हा की बिगड़ी तबीयत, एम्स दिल्ली के ICU वार्ड में कराया गया भर्ती

    बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। हाल ही में उनके पति का निधन हो गया था। शारदा सिन्हा ने 1980 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी और अब तक 62 से अधिक छठ गानों को आवाज दे चुकी हैं। उन्हें 1991 में पद्म श्री और 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

    By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 26 Oct 2024 05:10 PM (IST)
    Hero Image
    लोक गायिका शारदा सिन्हा को तबीयत बिगड़ी। (फाइल फोटो)

    जागरण टीम, पटना। बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स सूत्रों ने बताया कि फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। हालांकि, आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि हाल ही में उनके पति ब्रज किशोर का 80 वर्ष की उम्र में ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। इसी साल शारदा और उनके पति ब्रज किशोर ने अपनी शादी की 54वीं सालगिरह मनाई थी। शारदा सिन्हा की उम्र 72 साल है।

    कौन हैं शारदा सिन्हा?

    शारदा सिन्हा बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका हैं। उन्होंने 1980 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं।

    वह अपने छठ गानों को लेकर बिहार में काफी प्रसिद्ध हैं। अबतक उन्होंने 62 से अधिक छठ के गानों को आवाज दे चुकी हैं।

    संगीत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए शारदा सिन्हा 1991 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वहीं, 2018 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें: Student Credit Card: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के 707 छात्रों पर एक्शन, सरकार के साथ कर रहे थे चालाकी

    Jamui News: 'सर 70 लाठी मारा है, ट्रांसफर कर दीजिए...', कहकर ACS एस सिद्धार्थ के सामने रोने लगे शिक्षक