Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार बच्‍चों के पिता संग ऐसा हुआ इश्‍क कि, नवविवाहिता भूल गई सारे बंधन, सारण जिले की घटना

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Sun, 25 Jul 2021 12:20 PM (IST)

    सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता चार बच्‍चों के पिता के साथ फरार हो गई। इस बाबत उसकी सास ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की ताे मामला प्रेम प्रसंग का निकला।

    Hero Image
    चार बच्‍चों के पिता संग नवविवाहिता फरार। प्रतीकात्‍मक फोटो

    बनियापुर(सारण), संवाद सूत्र। ना उम्र की सीमा हो...। कुछ ऐसा ही हुआ बनियापुर थाना क्षेत्र में। यहां की एक नवविवाहिता प्रेमी संग फरार हो गई। हद तो यह कि उसका प्रेमी चार बच्‍चों का पिता है। घटना कराह वृत्ति टोला की है। इस बाबत नवविवाहिता की सास ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के देवेंद्र राउत व अपने पड़ोसी राजू दास को नामजद किया है। पुलिस ने राजू दास को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद खुलासा हुआ कि मामला प्रेम प्रसंग का है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के बाद नवविवाहिता के जीवन में आया देवेंद्र

    बताया जाता है कि नवविवाहिता का प्रेम संबंध गांव के देवेंद्र राउत से हुआ। उनका संपर्क शादी के बाद हुआ। देखते ही देखते देवेंद्र के साथ युवती का प्रेम संबंध प्रगाढ़ होने लगा। इसके बाद मोबाइल पर दोनों में बातें होने लगी। इधर नई-नई शादी से खुश युवती का पति इन बातों से अंजान था। हालांकि परिवार के लोगों को भनक मिल गई थी।पुलिस गिरफ्त में आए गांव के युवक राजू दास ने पुलिस को बताया कि अपहरण का आरोप झूठा है। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। तीन दिन पूर्व ही दोनों ने शादी का निर्णय लिया। इसके बाद आपसी सहमति से दोनों फरार हुए हैं। 

    प्राथमिकी के आलोक में आरोपित का दोस्‍त गिरफ्तार 

    इधर नई नवेली दुल्‍हन के फरार होने पर सास ने प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसमें साजिश के तहत अपहरण का आरोप लगाया गया। इसके आधार पर राजू दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तब उसने सारी जानकारी दी। राजू ने उनका मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया। पुलिस ने उसका लोकेशन लिया तो वह केरल का निकला। प्राथमिकी के आलोक में पुलिस उन्‍हें बरामद करने का प्रयास कर रही है।  इधर दोनों के फरार होने को लेकर गांव में माहौल गर्म है। देवेंद्र के परिवार के लोग सकते में हैं। इधर भागने वाली दुल्‍हन का पति भी हैरान है।