Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार का हर पांचवां व्‍यक्ति 18 वर्ष से कम उम्र का, देश में बच्‍चों की आबादी में राज्‍य का 12 प्रतिशत हिस्‍सा

    Bihar Population Data बिहार में हर पांचवां शख्‍स 18 साल से कम उम्र का है। देश में बच्‍चों की कुल आबादी में 12 प्रतिशत बिहार का हिस्‍सा है। ऐसी ही कई रोचक जानकारियां बिहार विधानसभा में पेश की गई एक रिपोर्ट में हैं।

    By Shubh Narayan PathakEdited By: Updated: Sun, 10 Apr 2022 09:41 PM (IST)
    Hero Image
    बिहार की आबादी में बड़ा हिस्‍सा बच्‍चों का। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    राज्य ब्यूरो, पटना। Child Census Report: देश की आबादी में शून्य से 18 वर्ष के बच्चों-किशोर की संख्या तकरीबन 33 प्रतिशत है। महत्वपूर्ण यह है कि इस 33 प्रतिशत में अकेले बिहार का योगदान 12 प्रतिशत है। सरकार द्वारा बिहार विधान मंडल में बीते दिनों पेश आर्थिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है। यह आंकड़ा यह भी बताता है कि अगले कुछ वर्षों में हमारे पास कितना युवा कार्यबल मौजूद रहेगा। इसका विकास से सीधा नाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार बिहार की कुल आबादी में बच्चे और किशोरों की संख्या 5.18 करोड़ है। इस आबादी में 4.66 करोड़ यानी 89.9 प्रतिशत बच्चे-किशोर ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। जबकि शहरी क्षेत्र में इस आयु वर्ग के बच्चे और किशोरों की संख्या 53 लाख यानी 10.1 प्रतिशत है।

    • देश की कुल आबादी में 33 प्रतिशत बच्चे, बिहार का हिस्सा 12 प्रतिशत
    • प्रदेश के नौ प्रमंडलों में से तिरहुत में 48.83 लाख बच्चे और किशोर
    • सबसे कम बच्चों वाला प्रमंडल भागलपुर, यहां बच्चे और किशोर हैं 11.64 लाख

    सर्वेक्षण के आंकड़ों में लैंगिक अनुपात का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि राज्य में बच्चों और किशोरों की आबादी में 2.45 करोड़ लड़कियां और 2.73 करोड़ लड़के हैं। बच्चों में भी विभिन्न आयु वर्ग की आबादी का हिस्सा अलग-अलग है। आंकड़े बताते हैं कि राज्य में शून्य से छह वर्ष के आयु के बच्चे करीब 38.4 प्रतिशत हैं। जबकि देश में इस आयु समूह के बच्चे 34.8 प्रतिशत हैं। इनके अलावा सात से 14 वर्ष के आयु वाले बच्चों की संख्या बिहार में 45.4 प्रतिशत और देश में 44 प्रतिशत रही।

    आर्थिक सर्वेक्षण में एक आंकड़ा और भी दिया गया है उसके मुताबिक प्रदेश के नौ प्रमंडलों में से तिरहुत प्रमंडल में 48.83 लाख बच्चे और किशोर हैं। सबसे कम बच्चे और किशोर भागलपुर प्रमंडल में हैं। भागलपुर में बच्चों और किशोरों की कुल आबादी 11.64 लाख है। यह आंकड़े पुष्टि करते हैं कि बिहार का हर पांचवां व्यक्ति किशोरवय है।