बिहार के 15 और राजनीतिक दलों की मान्यता रद करने की तैयारी, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस,
चुनाव आयोग ने बिहार के 15 और गैर-मान्यता प्राप्त दलों पर शिकंजा कसा है। इन दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और सीईओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। इससे पहले 17 दलों को सूची से हटाया गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन दलों को भी हटाया जा सकता है।

राज्य ब्यूरो, पटना। चुनाव आयोग ने बिहार के 15 और पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दलों पर शिकंजा कस दिया है। अब आयोग ने ऐसे दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) ने राजनीतिक दलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। दलों को सीईओ के समक्ष अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है।
इससे पहले, बिहार के 17 राजनीतिक दलों को आयोग की सूची से हटा दिया गया था और उन्हें दी जा रही सभी सुविधाएं वापस ले ली गई थीं।
सीईओ कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि अगर ये राजनीतिक दल संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तो उन्हें सूची से हटाए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।