Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Dussehra 2022: पटना में केदारनाथ मंदिर और भगवान राम के महल की तर्ज पर बन रहा पंडाल, सजावट के भी खास इंतजाम

    By Rahul KumarEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2022 10:33 PM (IST)

    Dussehra 2022 कोरोना काल की वजह से दो साल तक दशहरा की धूम देखने को नहीं मिल पाई थी। लेकिन इस बार तैयारी जोर शोर से चल रही है। पटना में उतराखंड के केदारनाथ मंदिर से लेकर भगवान राम का महल के तर्ज पर पंडाल बनाए जा रहे हैं।

    Hero Image
    पटना में केदारनाथ मंदिर और भगवान राम का महल के तर्ज पर बनाए जा रहे हैं पंडाल। जागरण

    जागरण संवाददाता, पटना : दुर्गा पूजा में अब चंद दिन शेष है। दो साल बाद इस बार पूजा समितियों की ओर से बड़े ही धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा मनाने की तैयारी चल रही है। राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर पंडाल भी तेजी से बन रहे हैं। इस बार मीठापुर सब्जी मंडी में उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के आकार का पंडाल दिखेगा। तो वहीं, पीरमुहानी में भगवान राम के महल में मां दुर्गा विराजी नजर आएंगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीठापुर में दिखेगा मां का अशीर्वादी रूप 

    डा.धर्मेंद्र फ्रेंड्स क्लब की ओर से इस बार मीठापुर सब्जी मंडी उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के आकार का पंडाल बनाया जाएगा। पंडाल की ऊंचाई 45 फीट व चौड़ाई 35 फीट की होगी। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए दिखेंगी। मीठापुर सब्जी मंडी लगभग 2 किलोमीटर एलईडी बल्ब और हाई मास्क लाइट की तिरंगे जैयी सजावट  होगी। यहां 11 पंडित जी एक साथ मां दुर्गे की आरती भव्य रुप से 9 दिन करेंगे। बिहार में शराबबंदी से पहले स्थिति क्या थी और शराबबंदी के बाद क्या स्थिति है उसे चलंत मूर्ति के माध्यम से दर्शानें की यहां कोशिश की जाएगी। पंडाल का निर्माण पटना और मधुपुर के कारीगर कर रहे हैं। मूर्ति का निर्माण पटना के मूर्तिकार विकास कुमार और प्रकाश कुमार अपने 5 सहयोगियों साथ कर रहे हैं। बजट 15 लाख रुपये का है। समिति के अध्यक्ष अध्य्क्ष डा. धर्मेंद्र कुमार, सचिव टिंकू गुप्ता, कोषाअध्य्क्ष सुनील गुप्ता, संरक्षक संजय ,राजीव रंजन , सदस्य करन, पवन,अमित, हितेश,बिट्टू है। 

    पीरमुहानी में भक्तों को दिखेगा भगवान राम का महल 

    श्रीश्री नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति पीरमुहानी के बैनर तले इस बार भगवान राम का महल बनाया जा रहा है। इस बार मां दुर्गा इसी भक्तों को इसी महल में दिखाई देंगी। पंडाल का निर्माण कार्य पश्चिम बंगाल के कलाकार कर रहे हैं। पंडाल 50 फीट लंबा और 30 फीट ऊंचा होगा। इस समिति की ओर से 1938 से मां दुर्गा की पूजा अर्चना होती आ रही है। पूजा समिति में अध्यक्ष अर्जुन यादव, कोषाध्यक्ष विक्की कुमार, सचिव प्रभात कुमार, प्रभारी सुनिल कुमार सिन्हा, सदस्य पवन प्रसाद, पिंटू यादव समेत अन्य शामिल हैं।