Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के बड़ी संख्या में वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद, पुलिस दर्ज कराएगी मुकदमा

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 12 Jun 2022 09:33 PM (IST)

    चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस रद किया जाएगा। गांधी मैदान यातायात थाने की पुलिस ने इन आरोपित चालकों का नाम जिला परिवहन पदाधिकारी के पास भेज दिया है। ऐसा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण किया जा रहा है।

    Hero Image
    बिहार में बड़ी संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस रद किए जाएंगे। सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, पटना : लापरवाही से वाहन चलाने वाले 20 चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस रद किया जाएगा। गांधी मैदान यातायात थाने की पुलिस ने इन आरोपित चालकों का नाम जिला परिवहन पदाधिकारी के पास भेज दिया है। इन चालकों की लापरवाही से निर्दोषों की मौत हुई है। यातायात पुलिस ने इनके खिलाफ लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज किया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्यादातर हादसे तेज गति और लापरवाही की वजह से

    यातायात पुलिस के आकड़े के मुताबिक, इस वर्ष गत चार महीने में पटना में कुल 117 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। गांधी मैदान, बाईपास और सगुना मोड़ यातायात थाना क्षेत्र में हुई इन दुर्घटनाओं में 68 लोगों की जान चली गई, जबकि 70 गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ज्यादातर हादसे तेज गति और लापरवाही की वजह से हुए। चार महीने में गांधी मैदान थाना क्षेत्र में कुल 32 दुर्घटनाएं हुईं। लापरवाही सिद्ध होने पर यातायात पुलिस ने इसमें से 20 चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस रद करने की संस्तुति जिला परिवहन पदाधिकारी से की है। 

    • - निर्दोषों की जान लेने वाले 20 वाहन चालकों का लाइसेंस होगा रद
    • - आरोपितों पर लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मौत का मुकदमा दर्ज 
    • - चालकों का नाम जिला परिवहन पदाधिकारी के पास भेजा गया 
    • - 4 महीने में पटना में कुल 117 सड़क दुर्घटनाएं हुईं
    • - 3 यातायात थाना क्षेत्रों में 68 लोगों की गई जान, 70 गंभीर रूप से जख्मी 

    रेस लगाने वाले बाइकर्स गिरोह पर यातायात पुलिस की नजर 

    यातायात अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाओं को लेकर यातायात पुलिस खासी सतर्क व सख्त है। यातायात नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल के समय में रेस लगाने वाले बाइकर्स गिरोह पर नजर रखी जा रही है। सड़कों पर रेस लगाने के दौरान दुर्घटनाएं हो रही हैं। रेस लगाने वाले ज्यादातर किशोर होते हैं। उनपर नकेल कसने के लिए कठोर कार्रवाई किए जाने पर विचार किया जा रहा है।