Patna News: देर रात गोलियों की गूंज से दहला मनेर, पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच हुई एक दर्जन हवाई फायरिंग
मनेर के ब्यापुर गांव में पुराने विवाद के कारण दो पक्षों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने पथराव किया और कई राउंड हवाई फायरिंग की जिससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष ने गोलीबारी से इनकार किया है।

संसू, मनेर (पटना)। थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में शनिवार की रात पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी का माहौल कायम हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से रोड़ेबाजी के साथ ही जमकर एक दर्जन हवाई फायरिंग हुई।
गांव में फैली दहशत
दोनों पक्षों में हुई फायरिंग के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बताया जाता है कि ब्यापुर गांव में शनिवार की रात पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच अचानक झड़प हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से रोड़ेबाजी के साथ ही करीब एक दर्जन हवाई फायरिंग हुई।
लगातार होती रही फायरिंग
हवाई फायरिंग और रोड़ेबाजी के बाद गांव में पूरी तरह से दहशत का माहौल कायम हो गया। लगातार हुई फायरिंग की आवाज को सुनकर गांव वालों में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। लगातार हुई हवाई फायरिंग को लेकर गांव का माहौल रण क्षेत्र के रूप में तब्दील रहा।
देर रात पहुंची पुलिस
हालांकि, इस घटना के दौरान किसी के हताहत होने की अब तक सूचना नहीं है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत करने में जुटी रही।
पुलिस ने गोलीबारी की घटना से किया इनकार
इस संबंध में मनेर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर झड़प हुई है। जब की उन्होंने गोलीबारी के मामले की बात से इनकार किया है।
घटना के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।