विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Diwali पर घर वापसी में 'ब्रेक': 11-11 घंटे लेट चल रहीं बिहार आने वाली ट्रेनें, स्टेशनों पर यात्री बेहाल

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:44 PM (IST)

दीपावली पर घर लौट रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि पटना और दानापुर आने ...और पढ़ें

दीवाली पर घर वापसी में 'ब्रेक': 11-11 घंटे लेट चल रहीं बिहार आने वाली ट्रेनें, स्टेशनों पर यात्री बेहाल

दीवाली पर घर वापसी में 'ब्रेक': 11-11 घंटे लेट चल रहीं बिहार आने वाली ट्रेनें, स्टेशनों पर यात्री बेहाल

HighLights

  1. दीपावली पर घर लौट रहे यात्रियों को भारी परेशानी।

  2. पटना आने वाली ट्रेनें 11 घंटे से अधिक लेट।

  3. यात्रियों को भोजन-पानी की समस्या, घंटों इंतजार।

जागरण संवाददाता, पटना। दीपावली पर दूसरे राज्यों से बिहार अपने घर लौट रहे यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। पटना और दानापुर आने वाली लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस, पूजा स्पेशल और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं।

रेलवे ऐप पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कई ट्रेनें पांच से 11 घंटे से अधिक की देरी से पहुंच रही हैं। दक्षिण भारत, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी का सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है।

ट्रेनों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से यात्रियों को स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। परिवार और छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है।

पटना पहुंचने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक देरी एसएमवीटी बेंगलुरु से आने वाली दानापुर एसएफ एक्सप्रेस (22366) में दर्ज की गई। ट्रेन के पटना पहुंचने का निर्धारित समय रात 12:15 बजे था, जबकि इसके सुबह 11:32 बजे पहुंचने की संभावना जताई गई। इस तरह ट्रेन 11 घंटे 17 मिनट विलंब से चल रही थी।

वहीं, चरलापल्ली से पटना आने वाली स्पेशल ट्रेन (03254) 10 घंटे 22 मिनट और संघमित्रा एक्सप्रेस (12295) 8 घंटे 56 मिनट की देरी से चल रही थी। गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस (15632) 7 घंटे 59 मिनट और हावड़ा से आने वाली पूजा स्पेशल (04053) 7 घंटे 39 मिनट विलंब से पहुंचने की स्थिति में थी।

इसके अलावा कामाख्या फेस्टिवल स्पेशल (09711) छह घंटे 14 मिनट, राजगीर जनसाधारण स्पेशल (09441) छह घंटे 23 मिनट और साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287) पांच घंटे सात मिनट की देरी से चल रही थी।

चार घंटे तक विलंब से चल रहीं कई स्पेशल ट्रेनें

लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ अन्य पूजा और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की परिचालन स्थिति भी प्रभावित रही। पुणे से दानापुर आने वाली पूजा स्पेशल (01441) चार घंटे एक मिनट और हुब्बल्ली स्पेशल (07316) चार घंटे 20 मिनट विलंब से चल रही थी। पटना जनसाधारण स्पेशल (04404) के पहुंचने में तीन घंटे 44 मिनट की देरी हो रही थी।

इसी तरह मदार से पटना आने वाली स्पेशल ट्रेन (09601) तीन घंटे 10 मिनट, अगरतला से मुंबई जाने वाली एलटीटी एसी एक्सप्रेस (15660) दो घंटे 53 मिनट और गोड्डा एसएफ एक्सप्रेस (22312) एक घंटे 13 मिनट विलंब से चल रही थी।

वहीं, फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में पैंट्री कार की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को खानपान के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। पांच से 11 घंटे तक विलंब से चल रही ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के सामने भोजन और पानी की व्यवस्था बड़ी चुनौती बन गई है।

रास्ते के स्टेशनों पर पर्याप्त ठहराव नहीं मिलने के कारण यात्री अपनी जरूरत का सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- त्योहारों में यात्रियों को राहत, हावड़ा-रक्सौल के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; चेक करें शेड्यूल

यह भी पढ़ें- त्योहारी भीड़ से मिलेगी राहत: चर्लापल्ली और बरौनी के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।