त्योहारी भीड़ से मिलेगी राहत: चर्लापल्ली और बरौनी के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने चर्लापल्ली और बरौनी के बीच पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

त्योहारी भीड़ से मिलेगी राहत: चर्लापल्ली और बरौनी के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
HighLights
दीपावली और छठ महापर्व के लिए पूजा विशेष ट्रेन चलेगी।
चर्लापल्ली और बरौनी के बीच होगा ट्रेन का परिचालन।
दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी यह विशेष ट्रेन।
संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने चर्लापल्ली और बरौनी के बीच ट्रेन ऑन डिमांड पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
दक्षिण मध्य रेलवे की ओर से गाड़ी सं. 07588/89 चर्लापल्ली-बरौनी-चर्लापल्ली विशेष ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरों के लिए किया जाएगा।
गाड़ी सं. 07588 चर्लापल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन चर्लापल्ली रेलवे स्टेशन से 08 और 15 नवंबर (रविवार) को रवाना होगी। इस दिशा में ट्रेन कुल दो फेरे लगाएगी।
वहीं, वापसी में गाड़ी सं. 07589 बरौनी-चर्लापल्ली विशेष ट्रेन बरौनी जंक्शन से 10 और 17 नवंबर (मंगलवार) को प्रस्थान करेगी। इस दिशा में भी ट्रेन के दो फेरे संचालित किए जाएंगे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का परिचालन दोनों दिशाओं में पहले से निर्धारित समय-सारणी और ठहराव के अनुसार किया जाएगा।
यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी, रूट और ठहराव की ताजा जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) ऐप अथवा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें।
यह भी पढ़ें- झाझा रूट पर नवंबर अंत तक दौड़ेंगी 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, बंगाल-यूपी और पंजाब के यात्रियों को सुविधा
यह भी पढ़ें- शालीमार-थावे स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल जारी, मशरक और गोपालगंज में भी रुकेगी गाड़ी