दीपावली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व मध्य रेल चलाएगा 51 स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट
दीपावली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूर्व मध्य रेल क्षेत्र के लिए 51 स्पेशल ट्रेनों ...और पढ़ें

दीपावली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व मध्य रेल चलाएगा 51 स्पेशल ट्रेनें
HighLights
दीपावली-छठ के लिए 51 स्पेशल ट्रेनें घोषित।
पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में चलेंगी ये विशेष ट्रेनें।
पटना, दानापुर से दिल्ली समेत कई रूटों पर।
जागरण संवाददाता, पटना। दीपावली व छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से विभिन्न शहरों से पूर्व मध्य रेल क्षेत्र के लिए 51 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।
पटना/दानापुर से दिल्ली के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें-
- 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनि, सोम एवं बुधवार को चलेगी
- 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार को चलेगी
- 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार को चलेगी
- 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को चलेगी
- 04088 नई दिल्ली-पटना स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन
- 04087 पटना-नई दिल्ली स्पेशल एक दिसंबर तक तक प्रतिदिन
- 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को
- 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को
- 03293 पटना-आनंद विहार स्पेशल 21 नवंबर तक प्रतिदिन
- 03294 आनंद विहार-पटना स्पेशल 22 नवंबर तक प्रतिदिन
- 04096 आनंद विहार-पाटलिपु़त्र स्पेशल 29 नवंबर तक प्रतिदिन
- 04095 पाटलिपुत्र-आनंद विहार 30 नवंबर तक प्रतिदिन
- 04090 नई दिल्ली-दानापुर 27 तक प्रत्येक शुक्र एवं बुधवार को
- 04089 दानापुर-नई दिल्ली 28 तक प्रत्येक शनि एवं गुरुवार को
- 04404 शकुरबस्ती-पटना पांच से सात एवं 10 से 14 नवंबर तक
- 04403 पटना-शकुरबस्ती छह से आठ एवं 11 से 15 नवंबर तक चलेगी
- 04510 चंडीगढ़-पटना छह एवं 04509 पटना-चंडीगढ़ सात नवंबर को चलेगी
- 04512 चंडीगढ़-पटना 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को
- 04511 पटना-चंडीगढ 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को
- 04616 फिरोजपुर-पटना 24 तक प्रत्येक मंगलवार को
- 04615 पटना-फिरोजपुर स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी
यह भी पढ़ें- छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन, 10-12 नवंबर को लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी; 4 राज्यों के 25 स्टेशन होंगे कनेक्ट