भागलपुर-बांका होकर चलेगी रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन, छठ पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे ने दीवाली और छठ पूजा के लिए भागलपुर-बांका होकर रांची और पूर्णिया कोर्ट के बीच विशेष ट्रेन चलाने का ...और पढ़ें

रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल
HighLights
रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन भागलपुर-बांका होकर चलेगी।
दीवाली-छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ कम होगी।
विक्रमशिला सेतु बंद होने से यात्रियों को मिलेगी राहत।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। दीवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर और बांका होकर रांची और पूर्णिया कोर्ट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
पुनर्स्थापन कार्य के लिए तीन माह तक विक्रमशिला सेतु के बंद रहने से उत्तर बिहार के लोगों के लिए आवागमन की सुविधा सीमित हो गई है। ऐसे में रांची-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को सुविधा होगी।
यही नहीं कटिहार के लिए भी तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इससे नवगछिया और कटिहार मार्ग में स्पेशल ट्रेनों की संख्या चार हो जाएगी। इनके परिचालन से यात्रियों को सहूलियत होगी। कटिहार से पूर्णिया जाने में लोगों को सुविधा होगी।
08625 रांची - पूर्णिया कोर्ट स्पेशल
रांची से 06 ,13 और 20 नवंबर (हर शुक्रवार) को शाम 6.00 बजे प्रस्थान करेगी। वह अगले दिन दिन के 11:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। देवघर रात 1.30 बजे, बांका 2.30 बजे, बाराहाट 3.10 बजे, भागलपुर 4.15 पर, अजगैबीनाथ धाम 5.03 बजे,बरियारपुर 5.52 बजे व मुंगेर 6.45 पर पहुंचेगी।
08626 पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल
पूर्णिया कोर्ट से 07 नवंबर, 14 व 21 नवंबर (हर शनिवार) को दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9:45 बजे रांची पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का बांका, बाराहाट, भागलपुर, अजगैबीनाथ, बरियारपुर, मुंगेर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
उसमें जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की व्यवस्था है। टिकट की बुकिंग काउंटर पर और इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- भागलपुर होकर दौड़ी टाटानगर-देवघर स्पेशल, दिवाली-छठ पर नो वेटिंग, 5 एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ेंगे स्लीपर व जनरल कोच