Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़की का मुंह दाबकर घर से ले गए दरिंदे, दुष्‍कर्म के बाद बेहोश छोड़कर फरार, वैशाली की सनसनीखेज घटना

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Fri, 13 May 2022 04:22 PM (IST)

    वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार आधी रात को पड़ोसी युवक और उसके एक रिश्‍तेदार ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया। घर में सोते समय वे लड़की को उठा ले गए थे। घटना का पता चलने पर परिवार के होश उड़ गए।

    Hero Image
    वैशाली में 12 वर्ष की लड़की के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म। सांकेतिक तस्‍वीर

    हाजीपुर, जागरण संवाददाता। वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पड़ोसी और उसके एक रिश्‍तेदार ने मिलकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। वे सो रही नाबालिग लड़की को घर से उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्‍कर्म किया।घटना का पता चलने के बाद परिवार के लोग सन्‍न रह गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़‍िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाला पड़ोसी अखिलेश राम, पिता कमलेश्‍वर राम और उसका रिश्‍तेदार इशू राम, पिता सकिंद्र राम, हाजीपुर बगमल्ली का रहने वाला है। वह ननिहाल में रहता था। वह भी फरार बताया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी अखिलेश राम का भाई  भी कई बार जेल जा चुका है। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।   

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंह दबाकर उठा ले गए दरिंदे 

    जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाना के चकसिकन्दर कल्याणपुर पंचायत के एक टोले में गुरुवार की रात घर में सोई 12 वर्षीय लड़की को दरिंदों ने उठा लिया। इस दौरान उसका मुंह दबा दिया ताकि वह शोर नहीं मचा सके। घर के बगल में बनी एक झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया। पीड़‍िता लहूलुहान हो बेहोश हो गई। इसके बाद दरिंदों ने उसे घर में लाकर छोड़ दिया और फरार हो गए।

    तीन घंटे तक अचेत पड़ी रही लड़की 

    करीब दो-तीन घंटे बाद लड़की को होश आया तो उसने उठकर परिवार के सदस्‍यों को जानकारी दी। लड़की बातें सुन परिवार के लोग सन्‍न रह गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय गांव पहुंचे। लड़की को सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। वहां उसका इलाज कराया जा रहा है।  बाद में सदर एसडीपीओ राघव दयाल भी पहुंंचे। घटना की जानकारी ली। झोपड़ी के बाहर खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने वहां चौकीदार को तैनात कर दिया है। बताया जा रहा है कि शाम में एफएसएल की टीम पहुंचने वाली है।