Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिलीप जायसवाल और पशुपति पारस की '60 मिनट मीटिंग', फिर पक रही सियासत की नई खिचड़ी? दांव पर 4 सीटें

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 08:39 PM (IST)

    बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर गुरुवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और लोजपा अध्यक्ष पशुपति पारस की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं की हुई मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है लेकिन रणनीति दूरगामी है। दोनों नेताओं के बीच एक घंटा से अधिक चली मुलाकात में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

    Hero Image
    दिलीप जायसवाल ने की पशुपति पारस से मुलाकात। (फोटो- एक्स)

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा ने राज्य में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के घटक दलों के बीच रायशुमारी तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस से 'सीक्रेट मीटिंग' की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोजपा प्रदेश कार्यालय में दोनों नेताओं की हुई मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन रणनीति दूरगामी है।

    पारस ने दी थी NDA छोड़ने की चेतावनी

    दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान राजग से जिस तरह पारस किनारे किए गए उससे पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं की भी बेचैनी बढ़ी हुई है। ऐसे में कार्यकर्ताओं के दबाव को देखते हुए पारस ने गत दिनों राजग छोड़ने की भी चेतावनी दी थी।

    'सीक्रेट मीटिंग' के निकाले जा रहे मायने

    इसके बाद पारस से दिलीप जायसवाल की मुलाकात के मायने निकाले जा रहे हैं। उधर, दोनों नेताओं की मुलाकत के बारे में लोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच एक घंटा से अधिक चली मुलाकात में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

    इसमें मुख्य रूप से राजग में सम्मिलित सभी पार्टियों के बीच समन्वय स्थापित कर विधानसभा चुनाव लड़ने के साथ अन्य राजनीतिक विषयों पर महत्वपूर्ण रूप से वार्ता हुई।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मुलाकात के दौरान कार्यालय में उपस्थित लोजपा एवं दलित सेना के नेताओं से भी मुलाकात की।

    ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार की JDU में जाएंगे श्याम रजक? लालू से 'धोखा' खाने के बाद दिया क्लियर जवाब

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: चाचा-भतीजे को एक साथ ले आया आरक्षण, BJP-JDU ने किया विरोध, खुलकर सामने आए चिराग-पारस