Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेजस्वी यादव की चूहे वाली कहानी सुनी क्या? कहीं शराब पी गए तो कहीं बाढ़ राहत सामग्री खा गए

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 09:17 AM (IST)

    बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चूहों की एक कहानी सुनाई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे राज्य सरकार अपनी सारी गलतियों के लिए लिए चूहों का नाम लेकी है। उन्होंने कहा कि बिहार के चूहों ने 𝟕𝟖𝟏𝟗 करोड़ की लागत से निर्मित 𝟏𝟏𝟑 पुल-पुलिया कुतर दिए साथ ही थानों में रखी 𝟗𝟎𝟎𝟎𝟎𝟎 लीटर शराब गटक ली।

    Hero Image
    तेजस्वी यादव की चूहे वाली कहानी सुनी क्या

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के बेटे नीतीश सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। कभी वो राज्य के सरकार अस्पताल का रात में निरीक्षण करने पहुंच जा रहे हैं तो कभी पत्रकार पर हमला के मामले में थाने पर धरना देने की बात कह रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच तेजस्वी यादव ने राज्य में मौजूद चूहों से जुड़ी एक अनोखी कहानी सुनाई है। अपनी इस कहानी के जरिए वो राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा। चूहा सरकार ने एनडीए सरकार के मान्यता प्राप्त भ्रष्टाचार के लिए चूहों को दोषी ठहराया है। 20 वर्षों की भ्रष्टमोदी-नीतीश सरकार के आधिकारिक बयानों के अनुसार:-

    • बिहार के चूहों ने थानों में रखी 𝟗,𝟎𝟎,𝟎𝟎𝟎 लीटर शराब गटक ली।
    • बिहार के चूहों ने 𝟏𝟏𝟎𝟎 करोड़ का नवनिर्मित बांध कुतर दिया।
    • बिहार के चूहों ने 𝟕,𝟖𝟏𝟗 करोड़ की लागत से निर्मित 𝟏𝟏𝟑 पुल-पुलिया कुतर दिए जिससे बिहार में इतने पुल-पुलिया भरभरा के गिर गए। भ्रष्ट सुशासनी नेताओं ने चूहों पर ठीकरा फोड़ दिया।
    • बिहार के चूहों ने 𝐍𝐌𝐂𝐇 अस्पताल में नवजात की अंगुली कुतर दी।
    • बिहार के चूहों ने पोस्टमॉर्टम के लिए रखी डेड बॉडी की आंख निकाल ली।
    • बिहार के चूहों के कारण जल संसाधन विभाग को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ।
    • बिहार के चूहे हजारों करोड़ की बाढ़ राहत सामग्री खा गए।