यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार में MLA-MLC फंड बढ़ा, अब सालाना इतने करोड़ मिलेंगे; CM नीतीश की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिया फैसला
Bihar News इसका फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। अधिकारी ने कहा ...और पढ़ें

HighLights
- विधायकों का विकास कोष बढ़ाया गया।
- यह बढ़ोतरी चालू वित्त वर्ष से प्रभावी होगी।
पटना, एजेंसीः बिहार सरकार ने मंगलवार को विधायकों और एमएलसी (MLA and MLC) के विकास कोष को 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये सालाना करने की घोषणा की। अब विधायक और एमएलसी अपने क्षेत्र में विकास के कामों के लिए 4 करोड़ रुपये सालाना का इस्तेमाल कर सकेंगे।
एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, इसका फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। अधिकारी ने कहा कि, विधायक और एमएलसी अब मुख्यमंत्री स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (सीएमएलएडीएस) के तहत अधिक धन का उपयोग कर सकते हैं। यह बढ़ोतरी चालू वित्त वर्ष से प्रभावी होगी।
