Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'भाजपा भारत को नाथूराम गोडसे का देश बनाना चाहती है', तेजस्वी यादव का तीखा हमला

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Sat, 18 Feb 2023 08:22 AM (IST)

    Tejashwi Yadav तेजस्वी यादव शुक्रवार को जमकर केंद्र सरकार पर भड़के। उन्होंने बीबीसी के ऑफिस में सर्वे को लेकर कहा कि ऐसा कर केंद्र सरकार यह संदेश देना ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा पर तेजस्वी यादव का आरोप-कहा-गोडसे का देश बनाना चाहती है भाजपा (फाइल फोटो)

    जागरण ऑनलाइन डेस्क, पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीबीसी के ऑफिस पर आयकर सर्वे को लेकर भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है और भारत को नाथूराम गोडसे का देश बनाने की कोशिश कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि ऐसा कर केंद्र यह संदेश देना चाहता है कि जो कोई भी सरकार के खिलाफ बोलेगा, उससे निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि बीबीसी के साथ क्या हुआ। गुजरात में क्या हुआ सब जानते हैं। वे महात्मा गांधी के देश को नाथूराम गोडसे का देश बनाना चाहते हैं। वे हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं लेकिन हमारी विविधता ही हमारी सुंदरता है।' उपमुख्यमंत्री ने उक्त बातें एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कही।

    इससे पहले जदयू नेता सुनील सिंह ने बीबीसी के दफ्तरों में करीब 60 घंटे तक चले आयकर सर्वे के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह कार्रवाई बदले की राजनीति का हिस्सा है।

    उन्होंने कहा कि 'बीबीसी पर आईटी की छापेमारी दर्शाती है कि केंद्र सरकार राजनीतिक बदले की भावना से आयकर, सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है।'

    सुनील सिंह ने आगे कहा कि 'बीबीसी एक प्रेस है, और प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यह ऑपरेशन लोकतंत्र पर हमला है और इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।'

    इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि देश में हर धर्म, संप्रदाय के लोग रहते हैं। यदि कोई भारत को 'हिंदू-राष्ट्र' बनाना चाहता है तो वो देश को बर्बाद करना चाहता है। भारत में यह संभव है क्या?

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई अगर उल्टा-पुल्टा बात करना चाहता है तो वह देश को खत्म करना चाहता है। इस तरह की बात करने वाले लोगों को चुनाव के बाद पता चलेगा। कोई कुछ बोलेगा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को छोड़कर किसी की बात को नहीं सुनना है। देश को बापू ने कितना बताया है। देश के बारे में बापू ने जो कहा, उसी पर ध्यान देना चाहिए। हम लोग तो उन्हीं की बातों को साथ लेकर काम को आगे बढ़ाते रहे हैं।