JDU ऑफिस के बाहर परिचारी संघ का प्रदर्शन, लाठीचार्ज: कर्मी बोले-आंख में पुलिस ने डाला स्प्रे
पटना में मंगलवार को जदयू कार्यालय के बाहर बिहार राज्य परिचारी संघ के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया।उनकी मांगों में वेतन वृद्धि सेवा शर्तों में सुधार और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था लेकिन पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज कर दिया जिससे प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

डिजिटल डेस्क, पटना। पटना में मंगलवार को जदयू कार्यालय के बाहर बिहार राज्य परिचारी संघ के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने 2024 में बहाली परीक्षा तो आयोजित की, लेकिन उसका पूरा परिणाम जारी नहीं किया। उनकी मांगों में वेतन वृद्धि, सेवा शर्तों में सुधार और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, लेकिन पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज कर दिया, जिससे प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई।
उनका कहना है कि केवल 10 से 20 उम्मीदवारों का रिज़ल्ट दिखाकर बाकी अभ्यर्थियों को अनिश्चितता में छोड़ दिया गया। इस कारण वे आज सरकार और जदयू नेतृत्व के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने सभी को खदेड़ कर गर्दनीबाग भेजने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने जेडीयू ऑफिस के बाहर सड़क पर बैठकर सड़क को जाम कर दिया। वहीं पुलिस उन्हें हटाने का प्रयास कर रही है। इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हल्का प्रयोग कर भगाने का प्रयास किया।
कर्मियों का आरोप
परिचारी संघ के कर्मियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी आंखों में स्प्रे डाला, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से वे आक्रोशित हैं और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आंदोलन जारी रखने की बात
परिचारी संघ के कर्मियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर आगे भी आंदोलन करेंगे और पुलिस की इस कार्रवाई से वे डरने वाले नहीं हैं। वे सरकार से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हैं।
सरकार की प्रतिक्रिया
सरकार ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों ने कानून का उल्लंघन किया था, जिसके कारण लाठीचार्ज करना पड़ा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।