Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर हो बिहटा एयरपोर्ट' , केंद्रीय मंत्री नायडु से मिले रोहित कुमार सिंह

    Updated: Wed, 14 May 2025 07:18 PM (IST)

    युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडु से मिलकर बिहटा एयरपोर्ट का नाम स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती किसानों के महान नेता थे और बिहटा में उनका ऐतिहासिक आश्रम भी है। उनके नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण किसानों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक होगा।

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री नायडु से मिले रोहित कुमार सिंह (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडु से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पटना के बिहटा में निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और किसान-मजदूरों के महान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर करने की मांग दोहराई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित कुमार सिंह ने मंत्री नायडु को बताया कि स्वामी सहजानंद सरस्वती न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे भारत के किसानों की आवाज थे। उन्होंने जमींदारी प्रथा के उन्मूलन के लिए बड़ा आंदोलन खड़ा किया और भारतीय किसान सभा जैसी ऐतिहासिक संस्था की स्थापना कर लाखों किसानों को संगठित किया। उनके विचार आज भी ग्रामीण भारत और किसानों के संघर्ष के प्रतीक हैं।

    बिहटा से है सहजानंद सरस्वती का ऐतिहासिक संबंध

    रोहित ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती का ऐतिहासिक आश्रम  सीताराम आश्रम बिहटा में ही स्थित है, जो आज भी किसान चेतना और सामाजिक न्याय के केंद्र के रूप में देखा जाता है। ऐसे में यह उचित होगा कि पटना के पास बन रहे इस नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को स्वामी जी के नाम पर समर्पित किया जाए। इससे एक ओर जहां बिहार के ऐतिहासिक गौरव को मान्यता मिलेगी, वहीं देश के युवाओं और किसानों को प्रेरणा भी मिलेगी।